क्या सोने-चांदी में मच सकता गिरावट का घमाशान? - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 10, 2018

क्या सोने-चांदी में मच सकता गिरावट का घमाशान?



  downfall in gold and silver prices



कारोबार टुडे रिसर्च
   सोने और चांदी कीमतों में 2010 से 2011 में ऐतिहासिक स्तर दर्ज किये गये थे। उसके बाद से सोने और चांदी कीमतें एक दायरे में कारोबार कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय​ स्तर पर सोने और चांदी कीमतों में गिरावट का फायदा भारत के ग्राहकों को नहीं मिल सका क्योंकि यहां की मुद्रा का बड़ा अवमूल्यन हुआ है। लेकिन सोने और चांदी के कॉमेक्स को चार्ट को देखकर लगता है कि वहां अगर सोने और चांदी में ब्रेकडाउन आया और रुपये की कीमत में सुधार हुआ तो भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का घमाशान मच सकता है। ऐसे में निवेशकों को किन सोने और चांदी में कॉमेक्स पर किन स्तरों का ध्यान रखना चाहिए यह बहुत ही अहम है। सोने ने कॉमेक्स पर 1365 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आस-पास बड़ा रेजिस्टेंस लिया है और वहां से सोने के वायदे में बड़ी गिरावट आई है। वहीं सिल्वर में 13.75 डॉलर पर समर्थन लेकर सिल्वर ने 21 डॉलर का स्तर छुआ था। ऐसे में सिल्वर के लिए 13.75 डॉलर का स्तर अहम है। यह स्तर टूटने पर सिल्वर को अगला समर्थन 10 डॉलर के आस-पास मिलेगा। अगर इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने और चांदी की कीमतें क्रेक होती हैं तो यहां पर भी सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में सोने और चांदी में निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है। एमसीएक्स पर सोने ने 32300 के स्तर पर डबल टॉप बनाया है। ऐसे में शोर्ट पॉजिशन वालों को 32300 के उपर का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। पिछले 2 दिनों में सोना चांदी के वायदा में आई बड़ी गिरावट आने वाली बड़ी गिरावट की ओर इशारा कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad