जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2018 के दौरान बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 10, 2019

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2018 के दौरान बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की

Jaguar land Rover acchive 16% growth in 2018


·          कैलेंडर वर्ष 2018 में वॉल्यूम 4596 यूनिट्स रहा जबकि 2017 में यह 3954 यूनिट्स था, 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
·         जगुआर लैंड रोवर इंडिया की वृद्धि डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ-पेस, जगुआर एक्सई और जगुआर एक्सएफ से संचालित हुई है।
·         12-महीने की अवधि में दस से अधिक प्रॉडक्ट एक्शंस ने जगुआर लैंड रोवर इंडिया को एक कैलेंडर वर्ष के लिए उच्चतम वॉल्‍यूम प्राप्‍त करने में मदद की।

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने जनवरी से दिसंबर 2018 की अवधि में अपनी बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। 4596 यूनिट्स की बिक्री के साथ, जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने एक कैलेंडर वर्ष में अब तक का उच्चतम वॉल्‍यूम रिकॉर्ड किया है। भारत में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में वृद्धि  के लिए लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ-पेस, एक्सई और एक्सएफ जैसे मॉडलों का योगदान रहा है। 2018 में आधे से अधिक बिक्री एसयूवी द्वारा संचालित हुई है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा:“ऑटो इंडस्ट्री ने 2018 में काफी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया, विशेष रूप से दूसरी छमाही में लिक्विडिटी की स्थितियां काफी कठिन रहीं, साथ ही अग्रिम बीमा लागत और उधार दरों में वृद्धि हुई। इसके बावजूद, भारत में जगुआर लैंड रोवर की वृद्धि हमारे लिए बहुत उत्साहजनक रही है और हम दो प्रतिष्ठित ब्रांडों, जगुआर और लैंड रोवर के लिए 2019 में बेहतरीन प्रॉडक्ट लॉन्च और हमेशा बेहतर होने वाले ग्राहक अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।
वर्ष 2018 में दस से अधिक उत्पादों से संबंधित गतिविधियां देखी गईं, नमें प्रमुख थे रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल, मॉडल ईयर 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट, 2.0-लीटर पेट्रोल में जगुआर एफ-पेस और 50 वींएनीवर्सरी जगुआर एक्‍सजे50 की पेशकश।
2018 के अन्य मुख्य आकर्षणों में इनकंट्रोल एप्स सुइटप्रोटेक्‍ट के तहत एडवांस्‍ड कनेक्टिविटी फीचर्स का शुभारंभ, रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और लैंड रोवर डिस्कवरी पर रिमोट प्रीमियम और सिक्योर ट्रैकर शामिल हैं। ग्राहकों और रिटेलर्स के लाभ हेतु जगुआर लैंड रोवर वाहनों के थोक और खुदरा क्षेत्र के लिए एक व्हाइट लेबल फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोग्राम, जगुआर लैंड रोवर फाइनेंशियल सर्विसेज को भी प्रस्तुत किया गया। प्रतिष्ठित लैंड रोवर ब्रांड ने अपने 70 साल का जश्न मनाया, जो इसके इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad