मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मॉडल ईयर 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन को लॉन्च किये जाने की घोषणा की है। लैंडमार्क एडिशन 2.0 लीटर इंजेनियम डीजल द्वारा पावर्ड है, जो एक पावरफुल 132 केड्ब्ल्यू आउटपुट देता है और वाहन के ऐडवेंचर के असली जोश को दिखाता है।
रोहित सूरी, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) ने कहा :''मॉडल ईयर 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट के लिये लैंडमार्क एडिशन की पेशकश डिस्कवरी स्पोर्ट पोर्टफोलियो को और भी बेहतर बनाती है। यह स्पेशल एडिशन वैरिएंट वाहन के लिये उल्लेखनीय खूबियों की पेशकश करता है, जिससे इसकी बेमिसाल दक्षता, वर्सेटिलिटी और ऐडवेंचर का जोश और मजबूत हो जाता है।''
डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन तीन रंगों में उपलब्ध है : नार्विक ब्लैक, कॉरिस ग्रे और युलॉन्ग व्हाइट और इन सभी को कॉपैथियन ग्रे कॉन्ट्रास्ट रूफ के साथ सजाया गया है। इसमें एक स्पोर्टी और डायनैमिक फ्रंट बम्पर,ग्रैफाइट एटलस एक्सटीरियर एसेंट्स और ग्लॉस डार्क ग्रे में 45.72 सेमी (18) 5 स्पिलिट स्पोक 511 व्हील्स की खूबी है। वाहन के एक्सटीरियर को ईबोनी ग्रेन्ड लेदर सीट्स और ईबोनी हेडलाइनर द्वारा और भी खूबसूरत बनाया गया है। साथ ही सेंटर स्टैक के चारों ओर डार्क ग्रे एल्युमिनियम फिनिशर्स दिये गये हैं।
No comments:
Post a Comment