रिफ 2019 मे प्रदर्शित होने वाली फिल्मो की दूसरी सूची जारी - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 8, 2019

रिफ 2019 मे प्रदर्शित होने वाली फिल्मो की दूसरी सूची जारी



rnational Film   Festival 's Second list of films to    be screened is released

शहर के लक्ज़री आइनॉक्स इन्सिग्निया , जीटी सेंट्रल मॉल में होगा राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - 2019 के पांचवे संस्करण का आयोजन 


जयपुर । रिफ फिल्म क्लब की ओर से आयोजित राजस्थान इंरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के 
पांचवे संस्करण का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2019 तक शहर के आइनॉक्स इन्सिग्निया , जीटी सेंट्रल मॉल में होगा जिसमे इस वर्ष फेस्टिवल " द महात्मा ऑन सेलुलॉइड" थीम पर आयोजित किया जाएगा। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के  संस्थापक  सोमेन्द्र हर्ष ने बताया की इस पांच दिवसीय आयोजन में फिल्म
स्क्रीनिंग, सेमीनार, वर्कशॉप , नॉलेज सीरिज, फिल्म बाजार का आयोजन होगा।  इस आयोजन में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म व ऐनिमेशन फिल्म की स्क्रीनिंग होगी . फेस्टिवल के अंतिम दिन 23 जनवरी को रिफ अवार्ड नाईट 2019 का आयोजन होगा जिसमे श्रेष्ठ फिल्म कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में दिखाई जाने वाली फिल्मो की दूसरी सूची जारी की गयी है जिसमे जयपुर , राजस्थान  के  कलाकार आशीष शर्मा  द्वारा अभिनीत  एवं रचयिता फिल्म्स  द्वारा  निर्मित एवं रोहित दिवदीद्वारा निर्देशित  फिल्म "खेजड़ी", अनिंद्य चटर्जी  की फ्रेंच  फीचर फिल्म  " ला  पैतरे  (होमलैंड)" जय शर्मा  द्वारा निर्देशित शार्ट  फिल्म  " गधेड़ो " ऐन. शिवनन्दम  की  कन्नड़  फीचर फिल्म "हालमिडी " गुरप्रसाद सिंह द्वारा निर्देशित  शार्ट फिल्म " सारे  जहाँ से अच्छा " ओजस्वी शर्मा द्वारानिर्देशित  डाक्यूमेंट्री फिल्म  " एडमिटेड " , यूके  के नवनीत झा  की  इंग्लिश डाक्यूमेंट्री फिल्म  " बीफ्रेंडिंग सर्विसेज " फ्रांस की इसाबेले बलूची  की डाक्यूमेंट्री फिल्म  " द  
सीक्रेट  ऑफ़ ज़िआ  मारिया " ईशान हर्ष कीजयपुर पर  आधारित शार्ट फिल्म " जयपुर मेरा शहर " अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित एवं जैकी श्रॉफ  एवं रजित  कपूर द्वारा अभिनीत हिंदी फीचर फिल्म " लाइफ इज  गुड " मोहित मटू  द्वारा निर्देशित शार्टफिल्म  " कलर ऑफ़ शैडो " बंटी  दुबे द्वारा निर्देशित  एवं  रघुबीर यादव द्वारा अभिनीत हिंदी फीचर फिल्म  " जैकलिन आई  ऍम  कमिंग " दीपक शर्मा एवं शक्षम बाजपई द्वारा निर्देशित  स्टूडेंट शार्ट फिल्म  "  एकदिन " ऐश नालमुत्थु  एवं नेशनल जियोग्राफी  राजस्थान की मछली  पर   नेशनल पैनोरमा  मे  सीलक्टेड डाक्यूमेंट्री फिल्म  " द  वर्ल्डस मोस्ट फेमस टाइगर "  संजय मिश्रा  अभिनीत , शिवाज़जा फिल्म्स की  हिंदी फीचर  फिल्म  " 
टर्टल  ( कछुआ  ) "सिद्दार्थ सिक्का की शार्ट फिल्म  " पहली दिवाली "आनंद सिंह चौहान एवंसैयद  शराफत  निर्देशित शार्ट फिल्म  " अख़बार वाला " सचिन्द्र शर्मा द्वारा  निर्देशित  मराठी  फीचरफिल्म   " बाला - स्माल बॉय " सतीश चंदवानी की  सिंधी  फीचर फिल्म  " तुहिंजे प्यार मे  " डॉ सुशिल  नाहरकी मेडिकल प्रोफेशनल डाक्यूमेंट्री फिल्म " रिस्टोर - ए  ड्रीम ऑफ़  माइक्रो  सर्जन  "कृष्णा कांत पांड्या  कीशार्ट फिल्म  " अधूरा अंतरिक्ष " राघव शर्मा निर्देशित 
शार्ट फिल्म " ब्लरड "  डॉक्टर सुयश शिंदे निर्देषित मराठी शार्ट फिल्म " मयत" आदित्य महामना निर्देशित  स्टूडेंट शार्ट फिल्म " रेहान  " , स्प्रिचुअल फाउंडेशन द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री फिल्म "महायोग सहजयोग " अरिजीत बिस्वास द्वारा निर्मित बंगाली फिल्म "सूरजो प्पृथिबीर चरदीके घोरे " राज मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित एव रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन द्वारा निर्मित शार्ट फिल्म " व्हाई नॉट " संजोय नाग द्वारा निर्देशित एवम प्लाटून वन फिल्म्स द्वारा निर्मितफीचर फिल्म " योर्स ट्रूली " मयूर पूरी द्वारा निर्मित शार्ट फिल्म " फिरदौस " अनंत महादेवन द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री 
फिल्म " विलेज ऑफ़ अ लैसर गॉड " नंजुंडे गौड़ा द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म "हेब्बिट रामक्का " एवं मेजर सजीव निर्मित इंग्लिश शार्ट फिल्म " द रूफियन " , संजीव मोहपात्रे द्वारा निर्मित शार्ट फिल्म " द  लास्ट सपर " एवं यूडली फिल्म्स निर्मित  एवं ऐजाज खान द्वारा निर्देशित " हामिद" जैसी प्रमुख फिल्मे है।
इस फेस्टिवल में कई फ़िल्मी हस्तियाँ  जैसे अनंत महादेवन, सुशांत सिंह , रजित  कपुर ,  मयूर पूरी , सोनी राज़दान , राजेश जैस , कमल बड़जातिया , अक्षय राठी , गोविन्द पदमसूर्या  , रघुवीर यादव, आशीष शर्मा,नंदिता पूरी, ईशान पूरी , मोह्हमद अली शाह आदि के आने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad