जगुआर लैंडरोवर की कीमतों में 1 अप्रैल,2019 से 4 प्रतिशत तक की वृद्धि - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 23, 2019

जगुआर लैंडरोवर की कीमतों में 1 अप्रैल,2019 से 4 प्रतिशत तक की वृद्धि

Jaguar landrover Price hike from 1 April



मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया 1 अप्रैल 2019से अपने चुनिंदा उत्‍पादों की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
    जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा,
भारत में जगुआर लैंड रोवर विश्‍वस्‍तरीय उत्‍पादों के पोर्टफोलियो की पेशकश करता है। कीमतों में यह बढ़ोतरी शुद्ध रूप से मुद्रास्फीति को देखते हुए ही की गई है। हम निश्चिंत है कि दो प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्रैंड, जगुआर और लैंड रोवर नए और मौजूदा ग्राहकों को आकर्षित करना जारी रखेंगे।  

भारत में जगुआर के पोर्टफोलियो में स्थानीय रूप से निर्मित उत्‍पादों में एक्सई, एक्सएफ, एक्सजे और एफ-पेस शामिल हैं, जबकि लैंड रोवर के पोर्टफोलियो में डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक स्थानीय रूप से निर्मित उत्‍पादों के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी के पास रेंज रोवर वेलाररेंज रोवररेंज रोवर स्पोटर्स और डिस्कवरी रेंज भी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad