डी.सी.एम. श्रीराम लि0 का स्वच्छाग्रह कार्यक्रम नीदरलैण्ड सरकार द्वारा पुरस्कृत - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 31, 2019

डी.सी.एम. श्रीराम लि0 का स्वच्छाग्रह कार्यक्रम नीदरलैण्ड सरकार द्वारा पुरस्कृत



कोटा। डी.सी.एम. श्रीराम लि0, कोटा प्रदेश की एक अग्रणी कम्पनी है। कम्पनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सदैव प्रयासरत है तथा संस्थान द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उक्त कड़ी के अंतर्गत डी.सी.एम. श्रीराम लि0 अपनी संस्था डी.सी.एम. श्रीराम फाउण्डेशन के माध्यम से कोटा जिले में स्वच्छ विद्यालय योजना ‘श्रीराम स्वच्छाग्रह’ के अंतर्गत जिले के 1072 सरकारी स्कूलों के सेनिटेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया व सुदृढ़ किया जाना है। उपरोक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत हाल ही में कम्पनी ने प्रथम चरण में लाड़पुरा ब्लॉक स्थित 150 विद्यालयों में शौचालयों का नवीनीकरण/जीर्णोद्धार कर उन्हें औपचारिक रूप से जिला प्रशासन को सौंप दिये हैं।
कम्पनी द्वारा किए गए प्रयासों के लिए दिनाँक 24.05.2019 को दिल्ली में नीदरलैण्ड के दूतावास में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में डच राजदूत महामहिम मार्टिन वेन डेन बर्ग तथा स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त सचिव व मिशन निदेशक, भारत सरकार -  वी.के. जिन्दल द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। इन प्रशस्ति-पत्रों को संस्थान के प्रेसीडेन्ट एण्ड बिजनेस हेड (फर्टिलाइजर एण्ड सीमेन्ट) -  वीनू मेहता द्वारा ग्रहण किया गया।
पुरस्कार प्रशस्ति-पत्र इस प्रकार है -
‘‘डी.सी.एम. श्रीराम फाउन्डेशन बदलाव लाने के लिए अतिरिक्त मील तक चलने के लिए तैयार है। अपनी ‘स्वच्छाग्रह’ पहल के तहत वॉश के क्षेत्र में कोटा जिले के 1072 स्कूलों में बच्चों के जीवन में बदलाव लाने के लिए फाउन्डेशन अथक प्रयास कर रहा है।’’

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad