ओयो यूरोप में एम्सटर्डम आधारित लेज़र ग्रुप का करेगी अधिग्रहण - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 3, 2019

ओयो यूरोप में एम्सटर्डम आधारित लेज़र ग्रुप का करेगी अधिग्रहण



  OYO to acquire Amsterdam based @Leisure Group




नई दिल्ली।  दुनिया में होटल्स, होम्स एवं लिविंग स्पेसेज़ की छठी सबसे बड़ी चेन ओयो होटल्स एण्ड होम्स ने  ऐलान किया है कि कंपनी ने एम्सटर्डम आधारित /लेज़र ग्रुप के अधिग्रहण के लिए सहमति दे दी है। /लेज़र यूरोप की अग्रणी वेकेशन रेंटल कंपनी है जो होलीडे होम्स, होलीडे पार्क्स और होलीडे अपार्टमेन्ट्स का प्रबंधन करती है। ओयो मीडिया एवं टेक्नोलॉजी कंपनी एक्सेल स्प्रिंजर से /लेज़र का अधिग्रहण करेगी।
रितेश अग्रवाल, संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ, ओयो होटल्स एण्ड होम्स, टोबियस वान, सीईओ /लेज़र और मनिंदर गुलाटी, ग्लोबल चीफ स्टैªटेजी ऑफिसर, ओयो होटल्स एण्ड होम्स / लेज़र ग्रुप अपने ब्राण्ड्स बेलविला, डैन सेंटर और डैनलैण्ड के ज़रिए यूरोप के 13 देशों में 30,000 फुली-मैनेज्ड होलीडे होम्स पेश करता है और अपने ब्राण्ड ट्रॉम-फेरेनवोहनुंजेन के माध्यम से 50 देशों में 85,000 से अधिक होम्स के साथ सब्सक्रिप्श्न आधारित होम मैनेजमेन्ट सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस तरह यह 300,000 से अधिक कमरों की कुल इन्वेंटरी का प्रतिनिधित्व करता है। /लेज़र ग्रुप पूरे यूरोप में दुनिया भर से आने वाले मेहमानों के लिए मैनेज्ड होम्स का व्यापक कलेक्शन पेश करता है। इस अधिग्रहण के साथ ओयो हॉस्पिटेलिटी उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति को बनाए रखते हुए ग्लोबल रियल एस्टेट ब्राण्ड बनने के दृष्टिकोण के और करीब आ गया है।
/लेज़र ग्रुप की पूरे यूरोप में सशक्त मौजूदगी है।
/लेज़र ग्रुप खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के बीच सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त उच्च गुणवत्ता के होम्स, कॉटेज और होलीडे पार्क उपलब्ध कराता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad