177 केडब्ल्यू (240 पीएस) लैंड रोवर डिस्कवरी डीजल की कीमत शुरू होती है 75.18 लाख से - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 7, 2019

177 केडब्ल्यू (240 पीएस) लैंड रोवर डिस्कवरी डीजल की कीमत शुरू होती है 75.18 लाख से


 Land rover Discovery 2.0 prices start from 75.18 laks

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारत में मॉडल ईयर 2019 लैंड रोवर डिस्कवरी के 2.0 लीटर डीजल डेरिवेटिव के लॉन्च की घोषणा की। इसकी कीमत 75.18 लाख से शुरू होती है। एस, एसई, एचएसई और एचएसई लक्जरी ट्रिम में उपलब्ध यह नया डेरिवेटिव एक 2.0 एल हाई-पावर्ड डीजल इंजेनियम इंजन से संचालित होता है, जो 177 केडब्ल्यू का पावर आउटपुट और 500 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह एडवांस इंजन सीरीज सिक्वेंशियल टर्बो टेक्नोलॉजी की सुविधा देने के लिए पहला जगुआर लैंड रोवर पॉवरप्लांट है, ताकि अतिरिक्त जोर डिलिवर किया जा सके।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा: "हाई पावर्ड इंजेनियम डीजल वैरिएंट पेश किए जाने के साथ अब डिस्कवरी की बेजोड़ क्षमता और बहुमुखी खूबियां और भी बढ़ गई हैं। डीजल वैरिएंट एक आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है और हमें यकीन है कि यह डिस्कवरी को एक व्यापक ग्राहक आधार को लुभाने में सक्षम बनाएगा।"

लैंड रोवर की 'नेवर स्टॉप डिस्कवरिंग', यानी खोज कभी न रुके की भावना का साकार रूप है डिस्कवरी। यह बेहतरीन डिजाइन डिटेल्स से भरपूर, खूबसूरती से तैयार की गई फुल-साइज सात सीट इंटीरियर के साथ ड्रामेटिक प्रोपोर्शंस, क्लीन मॉडर्न लाइंस और डायनैमिक सिलहॉटे का मेल कराती है।

2019 में डिस्कवरी 2.0 एल डीजल चुनने के लिए फीचर्स के एक भरपूर सेट की पेशकश करती है। इन फीचर्स में इलेक्ट्रिकली रिक्लाइनिंग सीटें, इंटेलिजेंट सीट फोल्ड, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड थर्ड रो सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, केबिन एयर आयोनाइजेशन, 360° सराउंड कैमरा, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, प्रोटेक्ट और रिमोट शामिल हैं।

डिस्कवरी बड़ी सहजता से एक सम्मोहक पैकेज में तकनीक और क्षमता को समाहित करती है। अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एप्रोच एंगल (34°), रैंप एंगल (27.5°) और डिपार्चर एंगल (30°), 900 मिमी की गहराई तक पानी में चलने की क्षमता और 3500 किलो की टोइंग क्षमता से लैस डिस्कवरी जबरदस्त चाह के साथ एडवेंचर के अजेय अहसास को जोड़ती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad