सेलिब्रेट डिफरेंटली और एक पौधा लगाने में महिन्द्रा ग्रुप के साथ शामिल हुए 4.5 मिलियन से अधिक लोग - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 31, 2019

सेलिब्रेट डिफरेंटली और एक पौधा लगाने में महिन्द्रा ग्रुप के साथ शामिल हुए 4.5 मिलियन से अधिक लोग


4.5 million people engage with Mahindra group initiative celebrate differently



मुंबईअगस्त, 2019: महिन्द्रा ग्रुप ने अपनी नागरिक आंदोलन पहल सेलिब्रेट डिफरेंटली  की घोषणा कर पर्यावरण के लिये अपनी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को दोहराया है। महिन्द्रा ग्रुप ने य‍ह बात महसूस की है कि केवल संगठन जलवायु परिवर्तन से नहीं लड़ सकतेइसलिये नागरिक आंदोलन को लाया गया। तीन माह चले इस अभियान के दौरान 4.5 मिलियन लोगों ने सेलिब्रेट डिफरेंटली  पर लाइक्सशेयर और कमेन्ट किये। महिन्द्रा ग्रुप अब महिन्द्रा हरियाली पहल के अंतर्गत अगले चार वर्ष इतने ही पेड़ लगाएगा।  

वन प्रबंधन में सुधारसंरक्षण और पुनरूद्धार के साथ वृक्षारोपण से भारत के वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का समायोजन हो सकेगा और पर्यावरणसमाज तथा अर्थतंत्र को व्यापक लाभ होंगे। शोध के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक युवा मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन के लिये मनुष्य जिम्मेदार है। 48.8 प्रतिशत का मानना है कि जलवायु परिवर्तन युद्ध या असमानता से भी गंभीर मुद्दा है। भारत का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक समूह होने के नाते युवा ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को खत्म कर स्थायी जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। चूंकि युवा इस पहल का प्रमुख हिस्सा हैंइसलिये सेलिब्रेट डिफरेंटली के अंतर्गत लोगों को अपने उत्सव में वृक्षारोपण सम्मिलित करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। जो लोग ऐसा नहीं कर सकते हैंवे सेलिब्रेट डिफरेंटली  पर लाइकशेयर या कमेन्ट कर सकते हैं और महिन्द्रा हरियाली ने उनकी ओर से एक पेड़ लगाने का वचन दिया।

अभियान की सफलता पर अपने विचार साझा करते हुए महिन्द्रा ग्रुप में ग्रुप कम्युनिकेशंस और एथिक्स के प्रेसिडेन्ट एवं चीफ ब्राण्ड ऑफिसर रूज़बेह ईरानी ने कहा, ‘‘हमारी नागरिक आंदोलन पहल के पीछे यह सोच थी कि हम साथ मिलकर अपने ग्रह को उससे ज्यादा देंजो हमने लिया है। हमारे अभियान को मुख्य रूप से युवाओं का साथ मिला और उसे लोगों से बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला। अभियान तो समाप्त हो चुका हैलेकिन हम आशा करते हैं कि सेलिब्रेटडिफरेंटली  अब से प्रत्येक व्यक्ति के लिये जीवन का तरीका बना रहेगा।’’

लोग ग्रो ट्रीजआदि जैसे एनजीओ की सहायता से वृक्षारोपण कर को जारी रख सकते हैं। ग्रो ट्रीज उनके नाम से पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा में उनकी मदद कर सकता है और वे उस पेड़ की निगरानी भी कर सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण के लिये अपने जारी प्रयासों में महिन्द्रा ग्रुप वर्ष 2040 तक नेट कार्बन न्यूट्रल बनना चाहता है। महिन्द्रा ग्रुप की 20 कंपनियों ने विज्ञान-आधारित लक्ष्य निर्धारित किये हैंजो वैश्विक तापमान की बढ़त को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने के लिये आवश्यक डीकार्बनाइजेशन के अनुसार हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad