हनीवेल भारत की औरिक और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को दे रहा है सहयोग - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 10, 2019

हनीवेल भारत की औरिक और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को दे रहा है सहयोग



Honeywell




नई दिल्ली,  हनीवेल (एनवाईएसईएचओएनने आज बताया कि वह शहरों को और ज्यादा असरदार ढंग से चलाने और नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए औरंगाबाद इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ काम कर रहा है। हनीवेल स्मार्ट बिल्डिंग तकनीकों और सेवाओं के माध्यम से ऐसा कर रहा हैजो आपातकालीन प्रतिक्रियायातायात प्रबंधनसड़क पर जमावभीड़ की निगरानीपैदल चलने वालों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम सहित नगरीय सेवाओं की एक कतार बनाती हैं।

इस सप्ताहांत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। स्‍मार्ट सिटीज मिशन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही भारत के 100 शहरों में आर्थिक विकास को गति देना है।

हनीवेल इंडिया के अध्यक्ष अक्षय बेल्लारे ने कहा, “100 स्मार्ट शहरों की पहल में सहयोग करते हुए हनीवेल को गर्व है। हमारी इंटरनेट ऑफ थिंग्स-सक्षम तकनीकें औरिक और फरीदाबाद शहरों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए रियल-टाइम डेटा का उपयोग करती हैं। हम भारत में और वैश्विक स्तर पर स्मार्ट शहरों के विकास के लिए संघीयराज्य और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ भागीदारी जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2050 के अंत तक भारत के शहरी क्षेत्रों में 41.6 करोड़ और लोग रहने लगेंगे तथा भारत की शहरी आबादी इसकी ग्रामीण आबादी से आगे निकल जाएगी। केपीएमजी ने भारतीय शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए 2030 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डालर के निवेश का अनुमान लगाया है और संकेत दिया है 2030 तक भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा निर्माण बाजार बन सकता है। शहरी आबादी में लगातार बढ़ोतरी शहरों के संसाधनों पर दबाव डालती हैजिसके चलते आर्थिकपर्यावरणीय और ऊर्जा संबंधी चुनौतियां उभरती हैं।

नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए हनीवेल की स्मार्टरकनेक्टेड तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिएऔरिक में हनीवेल ने 8.45 वर्ग किमी को कवर करने वाला एक ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क स्थापित किया है। यह क्लोज-सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवीकैमरोंवाई-फाई एक्सेस पॉइंट्स सहित एक केंद्रीकृत अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सिस्टम की स्थापना में सहयोग देगाजो बिजलीपानीसुरक्षादूरसंचार सहित नगरीय प्रबंधन के विभिन्न कार्यों और अन्य उपयोगिताओं को एकीकृत करेगा। परियोजना में एक यातायात प्रबंधन प्रणालीपर्यावरण सेंसरसौर पैनलबहु-सेवा डिजिटल कियोस्कऔर एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली भी शामिल होगी।

फरीदाबाद परियोजना के लिए हनीवेल ने एक कमांड और कंट्रोल सिस्टम की आपूर्तिस्थापनाउसका परीक्षण और कामकाज की शुरुआत की है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad