टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स और टोयोटा समूह की कंपनियों के कर्मचारियों ने एक दिन का अपना वेतन कर्नाटक मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 9, 2019

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स और टोयोटा समूह की कंपनियों के कर्मचारियों ने एक दिन का अपना वेतन कर्नाटक मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया

  

 Toyota Kirloskar Motor’s Karnataka Chief Minister’s Relief Fund



बैंगलोर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) और टोयोटा समूह की कंपनियों ने राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई और जनता को सहायता के लिए कर्नाटक मुख्य मंत्री राहत कोष में योगदान किया है। इसके तहत टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक शेखर विश्वनाथन, टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स के प्रबंध निदेशक  केजी मोहन कुमार और टोयोटा इंडस्ट्रीज इंजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ने मिलकर 3,72,07,674 का एक चेक कर्नाटक के  मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सौंपा। 
टोयोटा और इसके कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही द्रुत राहत गतिविधियों के लिए इस स्वैच्छिक पहल को अच्छा समर्थन मिला है। 
बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की जमीनी वास्तविकताओं का आकलन करने के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ मिलकर एक संग्रह अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने इसमें दिल खोलकर दान दिया और एक दिन का अपना वेतन देने के लिए आगे आए। इस तरह कर्नाटक में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई और स्थिति की बेहतरी के लिए इन लोगों ने अपना योगदान किया। कंपनियों ने कर्मचारियों के योगदान के बराबर राशि अपनी ओर से दी और इस तरह अच्छी राहत राशि तैयार हुई।  

एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक के रूप में टोयोटा ने हमेशा अहम समाजिक मामलों से निपटने और सहायता करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। गए साल बाढ़ और भूस्खलन के बाद भी कंपनी ने कर्नाटक के कोडगु और केरल के प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण योगदान किए थे। इसके अलावा, कर्मचारियों की स्वैच्छिक पहल के भाग के रूप में – आईकेयर, टीकेएम कर्मचारियों ने मिलकर इस साल के शुरू में उड़ीशा में फनी तूफान से प्रभावित लोगों और उनके परिवार की सहायता के लिए ‘इमरजेंसी रिलीफ किट्स’ मुहया कराए थे। 

बाढ़ और भूस्खलन से जान-माल के भारी नुकसान के कारण इस समय बनी संकट की स्थिति में टोयोटा राज्य सरकार के साथ है और प्रार्थना करती है कि प्रभावित क्षेत्र में जीवन तेजी से समान्य हो जाए। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad