हेलो के #AntiDengue अभियान को मिले 10 मिलियन व्यूज़ - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 31, 2019

हेलो के #AntiDengue अभियान को मिले 10 मिलियन व्यूज़





नई दिल्ली,  भारत के अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हेलो के अभियान हेलो के #AntiDengue  के लॉन्च के मात्र --दिनों अंदर इसे रिकॉर्ड 10 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। डेंगू के खतरे के बारे में देश को जागरुक बनाने के प्रयास में हेलो ने हेलो केेयर के तत्वावधान में अपनी इन-ऐप इनिशिएटिव के माध्यम से 14 अक्टूबर को हैशटैग रुडेंगू से मुक्ति और रु।दजपक्मदहनम अभियान शुरूआत की जो तेज़ी से वायरल हुआ और लॉन्च के दि नही इसे 500000 से अधिक व्यूज़ और 40 से अधिक पोस्ट मिले। ‘‘अपने लॉन्च के एक सप्ताह केे भीतर यह अभियान वायरल हो गया ओर इसे 90 मिलियन व्यूज़ और 6000 से अधिक पोस्ट मिले।’’
अपने उपयोगकर्ताओं को डेंगू के बारे में जागरुक बनाना और इस संदेश के समाज के हर कोने तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है। अभियान को अगले चरण तक ले जाते हुए हेलो ने इन-ऐप इंटरैक्टिव क्विज़ का आयोजन भी किया। क्विज़ के माध्यम से डेंगू के बारे में समाज में फैली कई गलत अवधारणाओं को दूर करने और आम जनता को इसके बारे मंे जागरुक बनाने का प्रयास किया गया, सबसे महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में लोगों को जागरुक बनाया गया कि अपने आस-पास सफाई रखकर डेंगू को पूरी तरह नियन्त्रित किया जा सकता है। 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हेलो ऐप के ज़रिेए उपयोगकर्ताओं ने डेंगू से जुड़े मुद्दों, समाधानों और जानकारी को साझा किया।
‘‘50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंच के साथ भारत का अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होने के नाते हम समाज कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उपयोगकर्ताओं और उनके प्रियजनों की सुरक्षा और कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है। एंटी डेंगू अभियान हमारी कई समाज-उन्मुख परियोजनाओं में से एक है, जिस पर हेलो ने विचार किया और हम आने वाले समय में समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रयासरत हैं। डेंगू तथा इसकी रोकथाम के बारे में लोगों को शिक्षित कर इन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।’’ श्यामंगा बरूआह, हैड ऑफ कन्टेन्ट, ऑपरेशन्स, हेलो ने कहा।
50 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ, हेलो को खासतौर पर भारतीय मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी खुद की भाषा में कम्युनिकेट करना चाहते हैं। यह उपयोगकर्ताओं को आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले उपकरणों के ज़रिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट बनाने का अवसर देता है, नए दोस्त बनाने, जोक्स, मेमेज़, स्टेटस अपडेड, शायरी, कोट्स, बॉलीवुड खबरें साझा
करने और एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का अवसर देता है। अधिक अपडेट्स के लिए हेलो को आईओएस या गूगल प्ले से डाउनलोड करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad