महिंद्रा बोलेरो पावर ने त्योहार के मौसम में नया एडिशन लॉन्च किया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 11, 2019

महिंद्रा बोलेरो पावर ने त्योहार के मौसम में नया एडिशन लॉन्च किया

           
                   
Mahindra Bolero Power+ launches a special edition for festive season


जयपुर। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड, जो 20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले महिंद्रा समूह का एक घटक है, ने अपने फ्लैगशिप ब्रांड का विशेष एडिशन, बोलेरो पावर$ लॉन्च किया। इस नई बोलेरो में पहले की खूबियों के साथ-साथ कई नई विशेषताएं (जैसा नीचे दिया गया है) भी हैं।
वर्ष 2008 में इसके लॉन्च के बाद से, बोलेरो यूवी सेगमेंट में अग्रणी रहा है। यह देश भर के हजारों परिवारों के लिए विश्वसनीय वाहन रहा है, जिसे इसकी दमदार बनावट और कहीं से भी गुजरने की इसकी क्षमता के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग विभिन्न सशस्त्र बलों, अर्द्धसैन्य बलों एवं आंतरिक सुरक्षा बलों द्वारा वर्षों से किया जाता रहा है।
हाल ही में बोलेरो में एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) जैसी सुरक्षा विशेषताओं के साथ अपग्रेड किया गया। यह क्रैश कंप्लायंस के भी अनुकूल है, जिनमें फुल फ्रंटल क्रैश, ऑफसेट फ्रंटल एवं साइड इंपैक्ट शामिल हैं, जो कि 1 अक्टूबर 2019 से क्रैश नियमों के लिए लागू हैं।
बोलेरो पावर$ स्पेशल एडिशन में निम्नलिखित नई खूबियां हैंः
स्पेशल एडिशन डेकल, स्पेशल एडिशन सीट कवर, स्पेशल एडिशन कार्पेट मैट्स, स्पेशल एडिशन - स्कफ प्लेट सेट, स्टीयरिंग व्हील कवर, फ्रंट बम्बर ऐड-ऑन फॉग लैंप्स, स्पॉयलर के साथ स्टॉप लैंप।
बोलेरो के विषय मेंः
बोलेरो भारत में सबसे अधिक बिकने वाली यटिलिटी व्हीकल है, जिसके लगभग 12 लाख खुशहाल ओनर्स हैं। बोलेरो की रंेज ईएसआर नई दिल्ली के लिए 7.86 लाख रु. से शुरू होती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad