विपिन सौंधी को अशोक लेलैंड का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 14, 2019

विपिन सौंधी को अशोक लेलैंड का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया


  Vipin Sondhi appointed as MD & CEO of Ashok Leyland



चेन्नई। देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने  विपिन सौंधी को तत्काल प्रभाव से कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की। अशोक लेलैंड में कार्यभार संभालने के साथ ही  विपिन सौंधी, हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और साथ ही समूह के वैश्विक ऑटोमोटिव पोर्टफोलियो के लिए टैक्नोलॉजी से संबंधित बदलाव के साथ-साथ, विकास संबंधी कदम उठाएंगे और भविष्य की रणनीति को संचालित करेंगे। उन्हें हाल ही में अशोक लेलैंड के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल किया गया था।
अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘‘विपिन के पास एक लीडर के रूप में मजबूत और प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है और वे पूरी तरह जुनूनी और पेशेवर हैं। उनकी बेहतर प्रदर्शन क्षमता अशोक लेलैंड में सभी प्रमुख हितधारकों के साथ निर्बाध रूप से कार्य करने के लिहाज से मूल्यवान साबित होगी। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कंपनी नए मोर्चों पर पहुँचेगी और 2020 में और उसके बाद कंपनी कामयाबी के नए मार्गों पर आगे बढ़ेगी।‘‘
विपिन सौंधी औपचारिक रूप से नवंबर 2019 में जेसीबी से हिंदुजा समूह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने एमडी और सीईओ - भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और पेसिफिक के तौर पर काम किया। वे जेसीबी की ग्लोबल एक्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम के सदस्य भी रहे। वे लगभग 14 वर्षों तक जेसीबी इंडिया के एमडी और सीईओ रहे, और लगभग 14 वर्षों तक जेसीबी के इंडिया पोर्टफोलियो के डिजाइन, गुणवत्ता और विनिर्माण के वैश्विक मानकों में लीडरशिप पोजीशन में जुड़े रहे।
अशोक लेलैंड के नवनियुक्त एमडी और सीईओ विपिन सौंधी ने कहा, ‘‘टैक्नोलॉजी लीडरशिप में 70 साल की समृद्ध विरासत को अपने में संजोए रखने वाले संगठन अशोक लेलैंड का हिस्सा बनने पर मैं सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह संभवतः एकमात्र प्योर-प्ले इंडियन कमर्शियल वाहन निर्माता है, जो इलेक्ट्रिक बसों सहित स्वदेशी रूप से नए उत्पादों को विकसित करने की क्षमता रखता है और इसी क्षमता ने कंपनी को हमेशा बाजार से आगे रहने में मदद की है। मैं विश्व के शीर्ष 10 सीवी निर्माताओं में संबंधी अशोक लेलैंड के नए विजन को हासिल करने के लिए सभी हितधारकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।‘‘
जेसीबी से पहले, विपिन सौंधी ने 12 वर्षों तक टेकुमसेह इंडिया में काम किया और इस दौरान लगभग छह वर्षों के लिए उन्हांेने कंपनी का नेतृत्व किया था। टाटा स्टील और श्रीराम होंडा जैसी कंपनियों में शुरुआती 10 वर्ष के दौरान उनके कॅरियर ने आकार लिया। विपिन आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व छात्र और आईआईटी, दिल्ली के एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad