गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस का होम लॉकर ब्रेक-इन चैलेंज पूरा हुआ - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 31, 2020

गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस का होम लॉकर ब्रेक-इन चैलेंज पूरा हुआ



Over One lakh Indians Fail the break in challenge | Godrej Security Solutions


मुंबई,  भारत के सबसे बड़े और विश्वसनीय होम सिक्योरिटी समाधान प्रदाता, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशन (जीएसएस) का अनूठा ब्रेक-इन चैलेंज आज पूरा हुआ। इस चैलेंज का प्रथम चरण देश के आठ प्रमुख महानगरों में आयोजित किया गया। इसमें 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया, लेकिन वो लॉक्ड वुडन कबर्ड के गोदरेज होम लॉकर को तोड़कर खोलने में असफल रहे।

जीएसएस का ब्रेक-इन चैलेंज अगस्त 2019 में शुरू हुआ। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 के पहले 15 प्रमुख शहरों के 350 रेजिडेंशियल सोसायटीज व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के 10 लाख से अधिक भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचने का संकल्प लिया। उपभोक्ता के व्यवहार की अंतर्दृष्टि जानने हेतु किये गये ‘इंडिया’ज सिक्योरिटी सॉल्यूशन कोशियंट’ अध्ययन से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह चैलेंज शुरू किया गया। इस अध्ययन से पता चला कि होम लॉकर्स जैसे सस्ते व सुरक्षित विकल्पों के उपलब्ध होने के बावजूद, भारतीय उपभोक्ता अपने बहुमूल्य सामानों को कबर्ड्स या वार्डरोब्स में ही रखते हैं।

इस पहल के बारे में बताते हुए, मेहरनोश पीठावाला, ग्रुप हेड, वाइस प्रेसिडेंट व ग्लोबल हेड - मार्केटिंग, सेल्स व इनोवेशन ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष हमारे द्वारा उपभोक्ता के व्यवहारों से जुड़े कराये गये अध्ययन ‘इंडिया’ज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कोशियंट’ से पता चला कि प्रत्येक दो में से एक भारतीय अपने बहुमूल्य सामानों को कबर्ड्स व वार्डरोब्स में रखते हैं। अध्ययन में सुरक्षा से जुड़ी यह सबसे बड़ी चूक पाई गई। इससे उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी देना अत्यावश्यक लगा कि हमारे होम लॉकर्स, वार्डरोब्स के लॉक्स की तुलना में 10 से 1000 गुना अधिक मजबूत व सुरक्षित हैं। ‘बताये नहीं करके दिखायें’ के सिद्धांतों के आधार पर, हमने कंज्यूमर एक्टिवेशन प्रोग्राम शुरू किया जिसके जरिए उपभोक्ताओं को न केवल बाजार में उपलब्ध सुरक्षा समाधानों के बारे में बताया गया, बल्कि उन्हें सुरक्षा समाधानों का प्रत्यक्ष अनुभव करने का मौका भी दिया गया। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पहले चरण में, 1 लाख से अधिक लोग हमारे होम लॉकर को तोड़कर खोलने में असफल रहे और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि का दावा नहीं कर पाये। परिणामस्वरूप, हमने प्रतिभागियों में विश्वसनीय सुरक्षा समाधानों और होम लॉकर्स को अपनाने के प्रति झुकाव देखा, क्योंकि उन्होंने माना कि उनके व उनके प्रियजनों के बहुमूल्य सामानों को सुरक्षित रखने के लिए ये सुरक्षा समाधान व होम लॉकर्स ही सबसे अच्छे हैं और इनके उपयोग से वो अपने बहुमूल्य सामानों की सुरक्षा को लेकर अधिक निश्चिंत रह सकेंगे।’’

यह ब्रेक-इन चैलेंज, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के हाल ही में चलाये गये ओम्नीचैनल मार्केटिंग कैंपेन रुठपसानसैंमिभ्ंप का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी ने होम सिक्योरिटी समाधानों को अपनाने के महत्व के बारे में ग्राहकों तक पहुंच कर उन्हें बताने के लिए कई पहल किये गये हैं। यह कैंपेन टीवीसी के मजेदार सीरीज, डिजिटल वीडियोज और प्रिंट कैंपेन्स के साथ सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना पर फिल्माया गया था। इस रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी ने नवंबर 2019 में ई-कॉमर्स स्टोर भी लॉन्च किया।

गोदरेज सेक्योरिटी सॉल्यूशंस के बारे मेंः
गोदरेज सेक्योरिटी सॉल्यूशंस, गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड का डिवीजन और 4.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले गोदरेज समूह का हिस्सा है। बिजनेस का पायनियर व लीडर गोदरेज सेक्योरिटी सॉल्यूशंस डिवीजन भारत में सेक्योरिटी सॉल्यूशंस का सबसे बड़ा निर्माता और विक्रेता है। यह कई प्रतिष्ठित बैंकिंग, कॉर्पोरेट और सार्वजनिक संस्थानों के लिए सेक्योरिटी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाला सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। कटेगरी व इंडस्ट्री में पहली बार गोदरेज सेक्योरिटी सॉल्यूशंस डिवीजन को सुपरब्रांड के स्टेटस से सम्मानित किया गया है। इसने होम सेगमेंट में “सबसे पसंदीदा ब्रांड“ का अवॉर्ड भी जीता है। डिवीजन द्वारा फिलहाल मध्य पूर्व एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्व एशिया, पूर्वी अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और सार्क देशों सहित 45 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad