नई दिल्ली, जहां पूरा देश रंगों के त्योहार का जश्न मनाने के लिए तैयार हो रहा है, वहीं अग्रणी क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हेलो, ने #DigitalHoli कैम्पेन लॉंच किया है। यह 10 दिवसीय कैम्पेन 2 मार्च से शुरू हुआ है। इस दौरान होली के उत्सव के लिए विशेष रूप से तैयार 12 नए एमवी टेम्पलेट्स के साथ हेलो को चटख रंगो से सजाया जाएगा। 60 से अधिक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की हस्तियां डिजिटल और इको फ्रेंडली तरीके से त्योहार मनाने के लिए हेलो कम्युनिटीज़ के साथ जुड़ेंगी।
पारंपरिक भारतीय त्योहार होली विभिन्न चमकदार रंगों के साथ मनाया जाता है। अब इस डिजिटल युग में यह त्योहार डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा। इस साल, हेलो अपने सभी उम्र के और सभी 10 क्षेत्रीय भाषाओं के यूजर्स को यह प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित कर रहा है कि वे किस तरह कुछ अलग और रचनात्मक तरह से, और सबसे जरूरी इको फ्रेंडली तरीके से होली माना रहे हैं। #केमिकलकलर्सकाइफेक्ट (केमिकल रंगों का प्रभाव) और #EcoHoli के साथ, हेलो रासायनिक रंगों के हानिकारक प्रभावों पर जानकारी साझा कर रहा है और साथ ही यूजर्स को प्राकृतिक रंग चुनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
हेलो के हेड ऑफ क्रिएटर स्ट्रेटजी एंड ग्रोथ राज मिश्रा ने कहा, “रॉयल होली, रंग पंचमी, होला मोहल्ला से लेकर लट्ठमार होली तक, देश के कोने कोने में यह त्योहार कितने अलग अलग तरीके से मनाया जाता है, यह देखना बहुत ही रोमांचक है। अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होने के नाते, हेलो विभिन्न समुदायों के साथ जुड़ रहा है। साथ ही, मल्टी-पिक्चर वीडियो (एमवी) हेलो का एक लोकप्रिय कंटेन्ट क्रिएशन टूल है। इस बार, हमने अलग से होली थीम वाले टेम्पलेट डिजाइन किए हैं, उम्मीद करते हैं कि हमारे यूजर्स सबसे अधिक #DigitalHoli का आनंद लेंगे।
60 से ज्यादा हस्तियों में, दीपिका सिंह गोयल, दिव्या अग्रवाल, गीता माधुरी, हर्षिका पूनाचा, हेली शाह, मधुप्रिया, प्रीतिका राव, रीम शेख, रोहन मेहरा, श्रेया सरन शामिल हैं, ये सभी इस होली पर हेलो यूजर्स से मिलेंगे।
No comments:
Post a Comment