वियतनाम में 30% गिरी काजू की कीमतें - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 27, 2018

वियतनाम में 30% गिरी काजू की कीमतें

 
30% downfall in cashew nut prices in Vietnam

जयपुर। काजू के प्रमुख उत्पादक देश वियतनाम में गत 1 वर्ष में काजू की कीमतों में करीब 30% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष की शुरुआत में काजू की कीमतें वियतनाम में करीब 4.75 से 5$ प्रति किलो फ्री ओन बोर्ड थी जो कि सितंबर माह में घटकर 3.20 से 3.40$ प्रति किलो फ्री ओन बोर्ड के स्तर तक आ चुकी है। low range पर क्रमशः अफ्रीका और भारत के काजू की कीमतों में 5 और 10% का अंतर है। 
 इसका एक प्रमुख कारण वियतनाम में विभिन्न काजू उत्पादकों की काजू प्रसंस्करण कीमतों में अंतर का बढ़ना है। जहां वियतनाम में  काजू की कीमतों में पहले अंतर करीब 10% का होता था वहीं अब यह बढ़कर 20% का हो गया है। इसके अलावा वियतनाम के काजू की कीमतें और भारत व अफ्रीका के काजू की कीमतों में तो 2 से 3% का ही अंतर होता था लेकिन अभी अंतर बढ़कर करीब 10% का हो गया है। 
जानकारों के अनुसार वियतनाम में काजू प्रसंस्करण की लागत भारत व अफ्रीका के मुकाबले कम है। वहीं वियतनाम के काजू की गुणवत्ता भी भारत और अफ्रीका के अपेक्षाकृत कमजोर है। इसके अलावा वियतनाम का मार्केट भी काफी छोटा है। 
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में वियतनाम के काजू प्रसंस्करण इकाइयों में बड़ी मात्रा में कच्ची काजू आसानी से उपलब्ध हो रही है और इसके चलते ही कच्ची काजू की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। लेकिन जैसे ही कीमतों में अंतर कम होगा वैसे ही काजू की कीमतों में ठहराव आने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad