रेडिसन होटल ग्रुप दक्षिणी एशिया के प्रबंध निदेशक बने जु़बिन सक्सेना - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 25, 2018

रेडिसन होटल ग्रुप दक्षिणी एशिया के प्रबंध निदेशक बने जु़बिन सक्सेना







नई दिल्ली। रेडिसन होटल ग्रुप ने जु़बिन सक्सेना को दक्षिणी एशिया के लिए अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और वाईस प्रेज़ीडेन्ट ऑफ ऑपरेशन्स नियुक्त किया है। वे 1 जनवरी 2019 से इस पद का कार्यभार संभालेंगे। ज़ुबिन ग्रुप की एशिया पेसिफिक एक्ज़क्टिव कमेटी के सदस्य हैं तथा दक्षिणी एशिया में कंपनी के कारोबार को बढ़ाने में सक्रिय रहे हैं।
‘‘दुनिया भर में हॉस्पिटेलिटी कारोबार में दो दशकों के अनुभव के साथ ज़ुबिन दक्षिणी एशिया में रेडिसन होटल ग्रुप के नेतृत्व के लिए उपयुक्त हैं- जो हमारे लिए महत्वपूर्ण बाज़ारों में से एक है। वे पहले से हमारे क्षेत्रीय पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और मुझे विश्वास है कि ज़ुबिन दक्षिण एशिया की अग्रणी अन्तर्राष्ट्रीय हॉस्पिटेलिटी चेन रेडिसन होटल ग्रुप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखेंगे।’’ कटरीना जियानोउका, प्रेज़ीडेन्ट, एशिया पेसिफिक, रेडिसन होटल ग्रुप ने कहा।
‘‘मैं रेडिसन होटल ग्रुप के प्रति आभारी हूँ कि मुझे एशिया पेसिफिक में सबसे बड़े बाज़ार का नेतृत्व करने का मौका मिला है। भारतीय बाज़ार में हमारी मजबूत स्थिति हमारे मजबूत संबंधों की नींव पर टिकी है और मैं इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। हम अपने ब्राण्ड्स में संचालानात्मक दक्षता, सामरिक विकास एवं टीम निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ रेडिसन होटल ग्रुप में दक्षिणी एशिया के लिए नए मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वाईस प्रेज़ीडेन्ट ऑफ ऑपरेशन्स- जु़बिन सक्सेना ने कहा।
ज़ुबिन को फरवरी 2015 में दक्षिणी एशिया के लिए रेडिसन होटल ग्रुप का वाईस प्रेज़ीडेन्ट नियुक्त किया गया था और उसके बाद से उन्होंने कंपनी की क्षेत्रीय विस्तार रणनीति का नेतृत्व सफलतापूर्वक किया है। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में वे 50 से अधिक होटल परियोजनाओं में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रेडिसन होटल ग्रुप के पोर्टफोलियो को विस्तारित कर इसे दक्षिणी एशिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से विकसित होती अन्तर्राष्ट्रीय होटल चेन के रूप में विकसित होने में मदद की है।
इससे पहले ज़ुबिन कई जानी-मानी विश्वस्तरीय कंपनियों जैसे इंटरकॉन्टिनेन्टल होटल्स ग्रुप (आईएचजी), जोन्स लैंग ला सैले होटल्स और एचवीएस- न्यूयॉर्क में वरिष्ठ एवं अग्रणी पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
दक्षिणी एशिया रेडिसन होटल ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है जहां वर्तमान में यह छह ब्राण्ड्स- रेडिसन ब्लू, रेडिसन, रेडिसन रैड, पार्क प्लाज़ा, कन्ट्री इन एण्ड स्यूट्स बाय रेडिसन तथा पार्क इन बाय रेडिसन के तहत 93 होटलों का संचालन करता है। इसी साल ग्रुप ने 2022 तक क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो को 200 होटलों तक पहुंचाने की योजना का अनावरण किया। रेडिसन होटल ग्रुप महत्वाकांक्षी ‘डेस्टिनेशन 2022’ दृष्टिकोण के तहत यह ऐलान किया गया है, जो इसे अगले पांच सालों में दुनिया में शीर्ष पायदान की तीन होटल कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित करेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad