ओयो होटल्स ने सॉफ्टबैंक कोर्प. के साथ की साझेदारी - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 6, 2019

ओयो होटल्स ने सॉफ्टबैंक कोर्प. के साथ की साझेदारी




OYO's JV with Softbank


नई दिल्ली.   ओयो होटल्स एण्ड होम्स, जो  होटल्स, होम्स एवं लिविंग स्पेसेज़ का संचालन करती है, ने आज टोकियो आधारित सॉफ्ट बैंक कोर्प तथा सॉफ्ट बैंक विज़न फंड केे साथ संयुक्त उद्यम ओयो होटल्स जापान जी.के. (‘ओयो होटल्स जापान’) के रूप में जापान में अपना होटल संचालन शुरू करने का ऐलान किया है। नए उद्यम का संचालन प्रसून चौधरी (ऑपरेटिंग पार्टनर) के द्वारा किया जाएगा, जो ओयो के संस्थापक सदस्य हैं तथा दुनिया भर में कई ओयो कारोबार सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुके हैं। ओयो होटल्स जापान के साथ, ओयो अपने आधुनिक बिज़नेस मॉडल एवं तकनीक उन्मुख संचालन क्षमताओं का इस्तेमाल कर जापान में यात्रियों और पर्यटकों को सुविधाजनक अकॉमोडेशन सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अपने साझेदारों को कारोबार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर केन मियाउची, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, सॉफ्टबैंक कोर्प ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम ओयो की आधुनिक सेवाओं को अब जापानी बाज़ार में उपलब्ध कराने जा रहे हैं। डिजिटल भविष्य के हमारे साझा दृष्टिकोण के मद्देनज़र, हमें खुशी है कि हम जापान में अत्याधुनिक तकनीकों और सेवाओं के लिए विज़न फंड पोर्टफोलियो कंपनी को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। ओयो के सबसे आधुनिक बिज़नेस मॉडल तथा जापानी बाज़ार के बारे में सॉफ्टबैंक कोर्प के ज्ञान के साथ हम जापान में यात्रियों को होटल का नया एवं अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे। इसके अलावा, ओयो होटल्स जापान, होटल मालिकों को भी सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराएगा जैसे गतिशील कीमत निर्धारण एवं रिज़र्वेशन प्रणाली, प्रत्यास्थ मूल्य निर्धारण तथा कार्यबल की कमी को दूर करने में योगदान। हमें विश्वास है कि ओयो होटल जापान, जापान के यात्रा बाज़ार में क्रान्तिकारी बदलाव लाएगा तथा देश में पर्यटन को प्रोत्साहित कर क्षेत्रीय पुनरुद्धार में मदद करेगा।’’ 
‘‘जापान एशिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्यों में से एक के रूप में उभर रहा है। ओयो होटल्स एण्ड होम्स में हम, इसे विशाल अवसर के रूप में देखते हैं। हमें खुशी है कि हम पर्यटन को बढ़ावा देकर जापान की स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने जा रहे हैं। हमें खुशी है कि अब हम जापान में मेहमानों को ओयो की किफायती, सहज सेवाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण लिविंग का अनुभव प्रदान कर सकेंगे- साथ ही जापान के होटल मालिकों को भी आधुनिक तकनीकों जैसे एआई एवं मशीन लर्निंग द्वारा पावर्ड होटल/ रयोकन मैनेजमेन्ट सिस्टम, पूर्वानुमानित विश्लेषण उन्मुख कीमत निर्धारण प्रणाली, राजस्थ्व प्रबंधन और संचालन दक्षता में सक्षम बना सकेंगे, इससे जहां एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं का अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी ओर होटल मालिकों की आय भी बढ़ेगी।’’ रितेश अग्रवाल, ग्रुप सीईओ एवं संस्थापक, ओयो होटल्स एण्ड होम्स ने कहा।
‘‘हमने हाल ही में जापान में अपने हाउसिंग रेंटल बिज़नेस- ओयो लाईफ के साथ खूबसूरत लिविंग स्पेसेज़ का लॉन्च किया। अब हमारी नए कैटेगरी ओयो होटल्स जापान के साथ हम जापान के घरेलू एवं अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों को हॉस्पिटेलिटी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेंगे। ओयो पहले से कई विश्वस्तरीय बाज़ारों में बजट से मिड-सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं का पसंदीदा ब्राण्ड बन चुका है, जहां ऑफलाईन एवं ऑनलाईन चैनलों के माध्यम से राजस्व प्रबंधन एवं वितरण में हमारी संचालनात्मक दक्षता के चलते हमने तेज़ी से विकास किया है। हमें उम्मीद है कि ओयो होटल्स जापान के लॉन्च के साथ हम लाखों यात्रियों को हॉस्पिटेलिटी का अनूठा अनुभव प्रदान करने जा रहे हैं। हमें खुशी है जापान के हॉस्पिटेलिटी बाज़ार में प्रवेश के लिए भी हमेशा की तरह हमें सॉफ्टबैंक कोर्प का सहयोग मिला है।’’ रितेश ने कहा।
ओयो होटल्स जापान देश के होटल मालिकों को अपने फुल-स्केल टेकनोलॉजी उन्मुख हॉस्पिटेलिटी मॉडल से लाभान्वित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये होटल छुट्टी मनाने या काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले घरेलू एवं अन्तराष्ट्रीय पर्यटकों को अकॉमोडेशन के स्टैण्डर्डाइज़्ड, किफ़ायती एवं भरोसेमंद विकल्प प्रदान करेंगे।
ओयो होटल्स जापान अपनी तीव्र रूपान्तरण क्षमता तथा आधुनिक एआई टेक्नोलॉजी द्वारा पावर्ड समेकित होटल/रयोकोन मैनेजमेन्ट सिस्टम के साथ जापान के छोटे एवं स्वतन्त्र होटल मालिकों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इससे होटल मालिकों का मुनाफ़ा और क्षमता बढ़ेगी।
ओयो होटल्स एण्ड होम्स के साथ दुनिया भर के लाखो उपभोक्ता किफ़ायती एवं उचित कीमतों पर अकॉमोडेशन के स्टैण्डर्डाइज़्ड एवं भरोसेमंद विकल्प पा रहे हैं, ओयो दुनिया भर में होटल एवं होम्स के कारोबार में एक डिजिटल क्रान्ति लाई है। ओेयो ऐप केे द्वारा यात्री बड़ी आसानी से दुनिया के किसी भी स्थान पर ओयो का ब्राण्डेड होटल सर्च कर सकते हैं और अपने लिए रूम बुक कर सकते हैं।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad