होण्डा डियो ने 30 लाख से अधिक युनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 8, 2019

होण्डा डियो ने 30 लाख से अधिक युनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया



Honda Dio crosses 30 Lac+ sales milestone






गुरूग्राम। भारत में स्कूटरीकरण में अग्रणी होण्डा 2 व्हीलर्स इण्डिया ने  ऐलान किया है कि इसका यूथफुल मोटो-स्कूटर- डियो एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि को पार कर गया है।
2002 में लॉन्च के बाद आज होण्डा डियो के 30 लाख से अधिक स्टाइलिश युवा उपभोक्ता हैं।
भारत और दुनिया भर के लोग नए तरीके से डियो को अपना रहे हैं।
इसकी 15 लाख युनिट्स की बिक्री में 14 साल का समय लगा, वहीं पिछले 3 सालों के अंदर 15 लाख युनिट्स बेचीं गईं, यानि बिक्री की दर पहले से तकरीबन 5 गुना बढ़ गई। होण्डा का डियो भारत के चौथे सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्कूटर के रूप में अपनी सशक्त स्थिति को बरक़रार रखे हुए है।
यहां उल्लेखनीय है कि डियो न केवल भारत के युवा उपभोक्ताओं को बल्कि दुनिया भर के उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान कर रहा है। स्कूटर सेगमेन्ट में 44 फीसदी एक्सपोर्ट मार्केट शेयर के साथ डियो भारत का सबसे ज़्यादा निर्यात किया जाने वाला स्कूटर है, जिसे 11 से अधिक दक्षिण एशियाई एवं लैटिन अमेरिकी देशों जैसे नेपाल, श्रीलंका, मैक्सिको, कोलम्बिया आदि में निर्यात किया जाता है; डियो होण्डा 2 व्हीलर्स इण्डिया का सबसे ज़्यादा निर्यात किया जाने वाला मॉडल भी है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए  यदविंदर सिंह गुलेरिया, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा, ‘‘17 सालों की विरासत के साथ डियो हमेशा की तरह युवाओं में अपना आकर्षण बनाए हुए है। इसके आरामदायक फीचर्स और स्टाइलिश लुक इसे न केवल भारतीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ारों में भी युवाओं के लिए पसंदीदा स्कूटर बनाते हैं। हम अपने सभी उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं जिन्होंने उबर-ट्रंेडी डियो को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है।’’
एलईडी हैडलैम्प और एलईडी पॉजिशन लैम्प एवं फुली डिजिटल मीटर के साथ डियो आरामदायक सवारी का अनुभव प्रदान करता है, यह 9 आकर्षक रंगों एवं दो वेरिएन्ट्स- स्टैण्डर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है। स्टैण्डर्ड ट्रिम- वाइब्रेन्ट ओरेंज/ स्पोर्ट्स यैलो/ स्पोर्ट्स रैड/ कैंडी जैज़ी ब्लू/ मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक में उपलब्ध है। डीलक्स वेरिएन्ट - डैज़ल यैलो मैटेलिक/ मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक/ पर्ल इग्नियस ब्लैक/ मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक में उपलब्ध है। डियो रु 52,938  की शुरूआती आकर्षक कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) पर उपलब्ध है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad