मध्यप्रदेश में आज से चना, मसूर और कल से सरसों की खरीदी शुरू होगी - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 29, 2020

मध्यप्रदेश में आज से चना, मसूर और कल से सरसों की खरीदी शुरू होगी



Chana and masoor start from today and mustard buying start from tomorrow in Madhya Pradesh




41 हजार किसानों के खातों में पहुँचे 258 करोड़
मुख्यमंत्री चौहान ने की रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा
 चना, सरसों, मसूर की खरीदी सीमा वास्तविक उत्पादन पर पुर्निर्धारित होगी


भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषकों के हित में फसल कटाई के प्रयोगों के आधार पर वास्तविक उत्पादन ज्ञात कर तदनुसार चना, मसूर और सरसों की खरीदी की सीमा पुनर्निर्धारित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा कर रहे थे।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट के मौजूदा दौर में रबी उपार्जन का कार्य तेज गति से चल रहा है। साथ ही किसानों के खातों में भुगतान की राशि भी यथाशीघ्र पहुँचाई जा रही है। अभी तक प्रदेश के 41 हजार किसानों के खातों में 258 करोड़ की राशि पहुँच चुकी है। आज तक कुल एक लाख 87 हजार किसानों को भुगतान के लिए 1360 करोड़ रूपये बैंकों को भिजवा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब हम बुधवार से चना, मसूर एवं गुरूवार से सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने खरीदी कार्य लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए पूरी फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं सुरक्षात्मक उपायों के साथ किए जाने के निर्देश दिए।
अभी तक 22 लाख एमटी गेहूँ खरीदी
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 4 लाख 65 हजार किसानों से 22 लाख एमटी गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। होशंगाबाद सहित अन्य जिलों में भी एक चौथाई खरीदी हो चुकी है। प्रतिदिन खरीदी का आंकड़ा 3 लाख एमटी तक पहुँच रहा है। उपार्जित गेहूँ में से 78 प्रतिशत गेहूँ का परिवहन भी हो चुका है।
चना, मसूर की खरीदी 29 अप्रैल से
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान एसएमएस मिलने पर ही अपनी फसल बेचने खरीदी केन्द्र पर आएं। संचालक कृषि ने बताया कि 29 अप्रैल से प्रदेश में चना, मसूर की तथा 30 अप्रैल से सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए किसानों को एस.एम.एस भिजवा दिए गए हैं।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad