टाटा ट्रस्ट्स द्वारा किया जा रहा है जरुरी चीजों को एयरलिफ्ट - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 17, 2020

टाटा ट्रस्ट्स द्वारा किया जा रहा है जरुरी चीजों को एयरलिफ्ट









Tata Trusts does a lifting necessary things

मुंबई।  भारत की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए सबसे जरुरी चीजों को देश भर में उपलब्ध कराने के लिए टाटा ट्रस्ट्स उनका एयरलिफ्टिंग कर रहा है। यह काम टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है।
आयात की जाने वाली चीजों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के किट्स (कवरऑल्स, मास्क्स, ग्लोव्स और गॉगल्स सहित) एन95/केएन95 मास्क्स और अलग-अलग ग्रेड्स के सर्जिकल मास्क्स शामिल हैं।  करीबन एक करोड़ व्यक्तिगत यूनिट्स का यह कन्साइन्मेंट अलग-अलग बैचेस में आएगा और आने वाले हफ़्तों में देश भर में जहां इनकी सबसे ज्यादा जरुरत है वहां पहुंचाया जाएगा।  इन चीजों के सोर्सिंग के लिए अभी तक प्रतिबद्ध किया गया कुल मूल्य करीबन 150 करोड़ रुपये है।
हाल ही में चेयरमैन रतन एन टाटा ने अपने निवेदन में कहा था, मानव जाति के सामने आयी हुई आज तक की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक कोविड 19 विपदा के खिलाफ लड़ने के लिए जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है। उनकी इस सोच के अनुसार टाटा ट्रस्ट्स ने यह कदम उठाया है। 




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad