शाओमी ने कोविड-19 के प्रकोप से लड़ने के लिए 15 करोड़ रु. देने का वचन दिया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 4, 2020

शाओमी ने कोविड-19 के प्रकोप से लड़ने के लिए 15 करोड़ रु. देने का वचन दिया



Open Letter by Manu Jain, Managing Director, Xiaomi India | COVID-19 Outbreak



नई दिल्ली। शाओमी, कोविड-19 के प्रकोप से लड़ने के लिए 15 करोड़ रु. की राशि देने का वचन दे रहा है। शाओमी द्वारा 10 करोड़ रु. की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष और विभिन्न राज्यों के राहत कोषों मेें डाली जायेगी। इसके अलावा, हम विभिन्न राज्यों के अस्पतालों को लाखों फेस मास्क्स और प्रोटेक्टिव सूट्स भी देंगे।
हमने साबुन, सैनिटाइजर्स व मास्क्स से वंचित 20,000 परिवारों के लिए हाइजिन किट्स उपलब्ध कराने हेतु 1 करोड़ रु. जुटाने के लिए गिव इंडिया के साथ सहयोग किया है। हम हमारे सभी मी फैन्स व पार्टनर्स से अनुरोध करते हैं कि वो इस कार्य हेतु दान दें। हम दिहाड़ी मजदूरों, प्रवासियों व आवारा पशुओं को सहायता देने हेतु कई अन्य एनजीओ से भी सहयोग कर रहे हैं।
इसके अलावा, हम शाओमी के 1000 से अधिक सभी कर्मचारियों व हमारे सभी पार्टनर्स से अनुरोध कर रहे हैं कि वो प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोषों में दान दें या फिर अपने वेतन से आंशिक राशि दानस्वरूप दें। इन सारी पहलों के साथ, हम राष्ट्र की सहायता हेतु 15 करोड़ रु. देने की आशा करते हैं।
विपरीत समय में ही एकजुटता की परीक्षा होती है। हम मी के हमारे सभी फैन्स से भी अनुरोध करते हैं कि वो आगे आकर  दान दें या फिर प्रधानमंत्री राहत कोष/मुख्यमंत्री राहत कोषों में सीधे दान राशि दें। आइए हम सभी उन नायकों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित करें, जो हमें सुरक्षित रखते हैं।
हौसला रखें, सुरक्षित रहें और इस विपरीत समय में आप जो कुछ भी कर सकते हैं वो करें।
घर पर रहें, सुरक्षित रहें!

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad