म्यूचुअल फंड क्या होता है और यह कितने प्रकार का होता है? - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 1, 2020

म्यूचुअल फंड क्या होता है और यह कितने प्रकार का होता है?




What is mutual fund and its type.



म्यूचुअल फंड क्या होता है?
   सामान्य भाषा में देखें तो म्यूचुअल फंड एक प्रकार का निवेश कोष होता है जिसमें कई सारे व्यक्तियों का धन एक जगह एकत्रित किया जाता है और उस धन से प्रतिभूतियों जैसे कि शेयर, एफडी इत्यादि में निवेश किया जाता है। ये निवेशक रिटेल निवेशक हो सकते हैं या फिर संस्थागत निवेशक। यह शब्द मुख्य रूप से अमेरिका और अन्य देशों में इस्तेमाल किया जाता है जबकि यूरोप में इन्वेस्टमेंट कंपनी विद वेरिएबल कैपिटल और यूनाइटेड किंगडम में ओपन एंडेड इन्वेस्टमेंट कंपनी के रूप में जाना जाता है। 
    गौरतलब है कि सीधे शेयर मार्केट में निवेश करने पर ज्यादा जोखिम होता है जबकि म्यूचुअल फंड्स के जरिए निवेश पर अपेक्षाकृत कम जोखिम होता है। म्यूचुअल फंड निवेश की अपनी कमियां और खूबियां हैं। इसकी खूबियों में बड़े आकार का निवेश कोष होना, निवेश में विविधता, तरलता और दक्ष व्यक्तियों द्वारा प्रबंधन प्रमुख हैं। हालांकि यह म्यूचुअल फंड निशुल्क और खर्च पर निर्भर है। 
   सभी प्रकार के निवेश फंड म्यूचुअल फंड नहीं होते हैं। यूनिट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, क्लोज एंडेड फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड भी म्यूचुअल फंड के समान होते हैं। 
   एनएवी क्या होती है?
एनएवी का मतलब नेट ऐसेट वैल्यू होता है यानि कि निवेश कोष को इकाई के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। निवेशक को निवेश की गई राशि के आधार पर म्यूचल फंड की एनएवी इकाई के रूप में प्राप्त होती है। एनएफओ  यानि कि न्यू फंड ऑफर मुख्य रूप से ₹10 मैं मिलता है। जैसे कि आपने 1 हजार रुपए निवेश किए तो आपको 100 एनएवी प्राप्त हो जाएगी। जैसे-जैसे निवेश की गई राशि बढ़ती है उसी आधार पर एनएवी की कीमत भी बढ़ती है और निवेशक को फायदा प्राप्त होता है। 

  म्यूचुअल फंड कितने प्रकार के होते हैं?
सैद्धांतिक निवेश के आधार पर म्यूचल फंड का वर्गीकरण किया गया है। ये मनी मार्केट फंड्स, बॉन्ड एवं फिक्स इनकम फंड्स, स्टॉक एवं इक्विटी फंड, हाइब्रिड फंड्स एवं अन्य के रूप में हो सकते हैं। इसके अलावा म्यूचुअल फंड को इंडेक्स फंड्स के रूप में भी वर्गीकृत किया गया है। देश में प्रमुख म्यूचल फंड संस्था एएमफी https://www.amfiindia.com/ के अनुसार म्यूचुअल फंड निवेश अवधि के आधार पर ओपन एंडेड और क्लोज एंडेड होते हैं। निवेश विकल्प के आधार पर म्यूचल फंड इक्विटी, डेब्ट, हाइब्रिड, सॉल्यूशन ओरिएंटेड व अन्य प्रकार के होते हैं। निवेश को स्पष्ट करते हुए म्यूचुअल फंड को लार्ज कैप, लार्ज एंड मिड कैप, मल्टी कैप, मिड कैप, स्माल कैप, वैल्यू, ईएलएसएस, कॉन्ट्रा, डिविडेंड, फोकस्ड और सेक्टोरियल फंड में वर्गीकृत किया गया है। 
म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट का कंट्रोल कौन करता है?
म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट का कंट्रोल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा किया जाता है। वर्तमान में सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी हैं। सेबी का मुख्यालय मुंबई में है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad