जन्माष्टमी तक धनिया में करेक्शन, उसके बाद मांग लौटने की उम्मीद-मुकेश भाटिया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 27, 2020

जन्माष्टमी तक धनिया में करेक्शन, उसके बाद मांग लौटने की उम्मीद-मुकेश भाटिया




Coriander price trend Outlook


नवंबर-दिसंबर तक धनिया का मंडी भाव बढ़कर होगा 7000 रुपए


रूस, यूक्रेन, बुल्गारिया में धनिया की नई फसल का उत्पादन 15.50 लाख बोरी रहने का अनुमान

विदेशी बाजारों में आयातित धनिया का भाव घटा, इसलिए देश में दो से चार लाख बोरी धनिया के आयात का अनुमान


जयपुर। व्यापार दूत ट्रेड लिंक के चेयरमैन मुकेश भाटिया के अनुसार आगामी नवंबर-दिसंबर तक मंडी में धनिया का भाव बढ़कर ₹7000 प्रति क्विंटल होगा। उन्होंने बताया कि धनिया की वैश्विक फसल 21 लाख बोरी रहने का अनुमान है और जिसमें से रूस, यूक्रेन, बुल्गारिया में धनिया की नई फसल का उत्पादन 15.50 लाख बोरी रहा है। पिछले 2 सप्ताह में अति धनिया का भाव 150 से ₹200 प्रति क्विंटल घटा है इसलिए देश में 2 से 4 लाख बोरी धनिया आयात होने की संभावना है। इसको देखते हुए अल्प अवधि में धनिया में कुछ गिरावट आने की संभावना है। 
     धनिया की कीमतों में कुछ समय के लिए इसलिए गिरावट आ सकती है क्योंकि आसाम, बंगाल और बिहार व अन्य नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बाढ़ के संकट के कारण सेंटरों पर मांग नहीं है। वहीं दक्षिण के राज्यों में कोरोना के केस लगातार बढ़ने और वहां लॉक डाउन होने के कारण धनिया की मांग तेजी से घटी है। वैश्विक बाजारों में रूस, यूक्रेन और बुल्गारिया की फसलें मार्केट में आना शुरू हुई है। इन 3 देशों में धनिया का उत्पादन 15.50 लाख बोरीरी होने का अनुमान है। इस प्रकार भारत की फसल को छोड़कर वैश्विक स्तर पर 21 लाख बोरी धनिया की फसल होने का अनुमान है। रूस, यूक्रेन और बुल्गारिया में 2 सप्ताह पूर्व धनिया का भाव 800 से $900 था जो कि घटकर 700 से $750 हो गया। इसलिए धनिया में आयात होने की संभावना बढ़ी है। रुपया मजबूत होने और स्थानीय बाजारों में धनिया के भाव मजबूत होने के कारण धनिया का निर्यात एकदम सुस्त है। इन सब फंडामेंटल कारणों के चलते जन्माष्टमी तक धनिया के भाव में कुछ करेक्शन आने की संभावना है। गुजरात में आवक को देखते हुए वहां पर 25 से 30 लाख बोरी उत्पादन का अनुमान एकदम सटीक है। गुजरात में अभी तक 12 से 15 लाख बोरी की आवक हो चुकी है। अब किसानों की आवक भाव बढ़ने पर ही मार्केट में आएगी। मार्च में हुई वर्षा के कारण राजस्थान और मध्यप्रदेश में धनिया कुछ बदरंग व काला हुआ था लेकिन धनिया को 4 से 5 महीने कोल्ड स्टोरेज में रखने पर उसका रंग साफ हो जाता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में धनिया की फसल की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
    जन्माष्टमी के बाद बिहार, आसाम और बंगाल के साथ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में धनिया की मांग पूर्ववत होगी। इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भी धनिया की मांग लौटेगी। धनिया का स्टॉक पूर्व के वर्षों के मुकाबले डीमेट और नॉन डीमेट में काफी कम है इसलिए नवंबर-दिसंबर तक धनिया के मंडी भाव ₹7000 प्रति क्विंटल हो सकते हैं। 

     

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad