जयपुर। राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन की जयपुर जिला कार्यकारिणी की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री कोर कमेटी के अध्यक्ष विनोद भाई सोलंकी का जयपुर जिला अध्यक्ष डालचंद शर्मा द्वारा स्वागत किया गया और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद भाई सोलंकी के द्वारा नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दौलत सैनी को कार्यभार ग्रहण करवाता गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी द्वारा किसानों के हित को लेकर संगठन पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल दूत, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिचा सैनी,जयपुर जिला महिला अध्यक्ष उषा राठौड़,महिला प्रदेश महामंत्री कंचन शेखावत, सी ए प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र मोदी और विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष भवानी सिंह गौड़ मौजूद रहे। आयोजन में किसानों के हितों को किस प्रकार सुरक्षित किया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार किसानों की आय दुगनी की जाए, इस संबंध में व्यापक चर्चा हुई।

No comments:
Post a Comment