रामगंज मंडी। आवके धनिये की आज 7000 बोरी के आसपास बनी रही। बाजार आज शुरुआत में 100 से 125 रु के सुधार के साथ खुले थे जिनमें आगे जाकर 50 रु निकल गए वही लेवाली कम आवको में हल्के सुधार के साथ आज अच्छी बनी रही। बढ़िया साफ सुथरे मालो की अपेक्षा हल्के चालू व पुराने मालो में बाजार ठीक दिखाई दिए बढ़िया साफ सुथरे मालो में 50 रु व हल्के चालू मालो में 100 रु ठीक रहे। ऑल-ऑवर बाजार आज लगभग सभी मालो में क्वालिटी अनुसार 50 से 75 रु की तेजी के साथ हल्के सुधार पर मजबूती के साथ बने रहे।
धनिया के भाव
चालू बादामी 5400 से 5600 रु बेस्ट बादामी 5700 चालू ईगल 5750 से 5950 रु बेस्ट ईगल 6000 से 6200 रु स्कुटर 6250 से 6400 रु रंगदार 6600 से 7400 बेस्ट रंगदार 7700 से 8500 रु काला (ब्लेक) चालू 4500 से 4700 रु बेस्ट (ब्लेक) 4800 से 4900 रु।
स्त्रोत-व्यापार दूत ट्रेड लिंक
No comments:
Post a Comment