क्या 2022 में भी सुस्त रहेगी मेंथा ऑयल की चाल? - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 10, 2022

क्या 2022 में भी सुस्त रहेगी मेंथा ऑयल की चाल?

 


Mentha oil price trend in 2022




वर्ष 2021 में भी मेंथा ऑयल की चाल सुस्त ही बनी रही। वर्ष 2017 में मेंथा ऑयल 1900 रुपए का उच्च स्तर छुआ था और 2021 में यह घटकर ₹900 के स्तर तक पहुंच गया। पिछले 4 वर्षों में मेंथा ऑयल की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण उत्पादन में वृद्धि होना है। राष्ट्रीय बागवनी के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में मेंथा ऑयल का उत्पादन 33000 टन हुआ था जो कि वर्ष 2020 21 में बढ़कर 47000 टन से अधिक हो गया। वही बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि देश में मेंथा ऑयल का उत्पादन 50,000 टन से अधिक हुआ है और इसके चलते देश में मेंथा ऑयल का बड़ी मात्रा में स्टॉक जमा हो गया। कोविड के कारण आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान से मेंथा आयल उत्पादों के निर्यात में कमी के साथ अधिक कैरी ओवर स्टॉक के कारण मेंथा ऑयल की कीमतें वर्ष 2020-21 एमसीएक्स ₹900 से 1100 के दायरे में घूमती रही। फिर भी जून-जुलाई 2021 में मेंथा ऑयल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया क्योंकि उत्पादन में कमी और मेंथा ऑयल के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र उत्तर प्रदेश में अधिक वर्षा के चलते आपूर्ति में बाधा की आशंका थी। एमसीएक्स पर 1 महीने में ही मेंथा ऑयल की कीमतें 15% से अधिक बढ़ गई लेकिन इसके बाद कीमतें ऊंचे स्तर पर टिकी नहीं और जल्द ही ₹900 के नीचे लुढ़क गई क्योंकि कैरीओवर स्टॉक से आपूर्ति में सुधार हुआ था। 
   देश में मेंथा ऑयल की कीमतें निर्यात मात्रा, घरेलू मांग और सिंथेटिक मेंथा की वैश्विक आपूर्ति पर निर्भर करती है। भारत मेंथॉल, मेंथोल क्रिस्टल और मेंथोल पेपर मिंट जैसे मेंथा उत्पादों का निर्यात करता है क्योंकि इसका व्यापक स्तर पर भोजन, दवा और सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। मेंथॉल का इस्तेमाल टूथपेस्ट, माउथवॉश, शेविंग क्रीम, शैंपू एवं तंबाकू उद्योग में कच्चे माल के तौर पर किया जाता है। 
     भारत से मेंथा डेरिवेटिव का प्रमुख आयात चीन को होता है। 2022 में मेंथा ऑयल का स्टॉक 2000 से 3000 टन रहने की उम्मीद है। फसल की वृद्धि और फसल कटाई के दौरान मौसम की स्थिति पर मेंथा ऑयल का उत्पादन निर्भर करेगा। 2021 में मेंथा ऑयल का निर्यात अधिक होगा क्योंकि केवल 4 वर्षों के निम्न स्तर पर है। इसी तरह घरेलू मांग में भी तेजी आ सकती है जिससे हो सकता है कि घरेलू कारोबारियों का स्टॉक कम हो जाए। विशेषज्ञों को उम्मीद है की मेंथा ऑयल की कीमत 2022 में निर्यात की अधिकता, उत्पादन क्षेत्र में प्रगति, तंबाकू उद्योग की घरेलू मांग और मौसम की स्थिति को देखते हुए ₹900 से 1300 के बड़े रेंज में कारोबार करेगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad