JFL Life Sciences Limited IPO फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स कंपनी है 'जेबीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड' - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 17, 2022

JFL Life Sciences Limited IPO फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स कंपनी है 'जेबीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड'

 


JFL Life Sciences IPO





JFL Life Sciences Limited IPO फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स कंपनी है 'जेबीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड' 

25 अगस्त को खुलकर 30 अगस्त, 2022 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

जयपुर। अहमदाबाद आधारित कंपनी 'जेबीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड' JFL Life Sciences Limited IPO फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स कंपनी है 'जेबीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड' फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स बनाने का कार्य करती है। कंपनी का इनकॉरपोरेशन वर्ष 2010 में हुआ था। कंपनी द्वारा ऋण अदायगी एवं कार्यशील पूंजी के लिए एनएसई ईमेज प्लेटफार्म पर आईपीओ JFL Life Sciences Limited IPO  लाया जा रहा है।  

यह करती है JFL Life Sciences Limited  

JFL Life Sciences Limited  के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ड्राई पाउडर इंजेक्शन (बी-लैक्टम), टैबलेट और कैप्सूल (बी-लैक्टम) सॉलिड ओरल डोज़ फॉर्म और टैबलेट और कैप्सूल (सामान्य) सॉलिड ओरल डोज़ फॉर्म और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशंस (ओआरएस) शामिल हैं। JFL Life Sciences Limited की बिक्री रणनीति फार्मास्युटिकल विक्रेताओं और व्यापारियों को थोक में उत्पादों को बेचने की है जो बदले में ग्राहक बिक्री चैनल प्रदान करते हैं। JFL Life Sciences Limited की पूरे भारत में बाजार में उपस्थिति है और जेएफएल के उत्पादों की आपूर्ति दुनिया भर के 10 विकसित और विकासशील देशों में की जाती है। जेएफएल लाइफ साइंसेज लिमिटेड मुख्य रूप से निर्यातकों के माध्यम से अफ्रीकी, मध्य पूर्व और सीआईएस देशों को उत्पादों का निर्यात करती है। कंपनी विशेष उत्पाद के निर्माण के लिए केन्या, नाइजीरिया, यमन, कंबोडिया और म्यांमार के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ पंजीकृत है। JFL Life Sciences Limited कुछ उत्पादों का निर्यात व्यापारियों के माध्यम से करने के लिए यूक्रेन, उज़्बेकिस्तान और कज़ाकिस्तान (सीआईएस देशों) में भी पंजीकृत है।

    JFL Life Sciences Limited का वित्तीय प्रदर्शन

    एकल बैलेंस शीट के अनुसार वित्त वर्ष 2019 में JFL Life Sciences Limited द्वारा 31.77 करोड़ रुपए का कुल राजस्व एवं 30.25 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ , वित्त वर्ष 2020 में कंपनी द्वारा 30.20 करोड़ रुपए का कुल राजस्व एवं  36.04 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2021 में JFL Life Sciences Limited द्वारा 32.86 करोड़ रुपए का कुल राजस्व एवं 54.21 लाख रुपए  का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2022 में 28 फरवरी 2022 तक कंपनी में 25.63 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करके 2.53 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 

       JFL Life Sciences Limited के अनुभवी प्रवर्तक: 

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं प्रवर्तक 41 वर्षीय श्रीमाल अश्विनकुमार पटेल ने गुजरात विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने एम्पायर कॉलेज लंदन से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने एसीटी कंप्यूटर ट्रेनिंग से कंप्यूटर प्रशिक्षण में डिप्लोमा किया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया है। उन्हें फार्मा उद्योग में कार्य करने का 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। 40 वर्षीया तेजल श्रीमाल पटेल कंपनी के प्रवर्तक एवं पूर्णकालिक निदेशक हैं। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से गणित और विज्ञान में स्नातक और परास्नातक डिग्री हासिल है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से  सांख्यिकी विज्ञान में डिग्री हासिल की है। उन्हें फार्मा उद्योग में कार्य करने का 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

     

JFL Life Sciences Limited IPO

 का मूल्यांकन:

 वित्त वर्ष 2022 में 28 फरवरी तक JFL Life Sciences Limited  ने 3.55 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। इस आधार पर पूर्ण वित्त वर्ष का ईपीएस 5 से 6 रुपए माना जाए तो ₹61 आईपीओ प्राइस के आधार पर कंपनी का आईपीओ 10 से 12 के पीई मल्टीपल पर उपलब्ध हो रहा है, जोकि फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट इंडस्ट्री में काफी ज्यादा वाजिब कहा जाएगा। 

    

JFL Life Sciences Limited 
 के आईपीओ के संबंध में जानकारी

JFL Life Sciences Limited  द्वारा ₹10 फेस वैल्यू के 29,78,000 शेयर 61 रुपए प्रति शेयर के भाव से जारी कर 18.17 करोड रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का मार्केट लॉट सहित 2,000 शेयरों का है यानी निवेशकों को 1 लॉट के लिए 1.22 लाख रुपए निवेश करने होंगे। कंपनी का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर  25 अगस्त को खुलकर 30 अगस्त, 2022 को बंद होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी GYR capital advisors Limited द्वारा किया जा रहा है। 

नोट: कंपनी के आईपीओ में निवेश के संबंध में निवेशकों को पंजीकृत सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए। 
    

  


   

      


1 comment:

  1. Laws on this part of of} 우리카지노 the world prohibit paid online gambling. Yet, citizens nonetheless discover a method to get to the paid slots on the Internet and make important earnings. Japan - this nation also joins those talked about above in terms of|when it comes to|by means of} slot popularity.

    ReplyDelete

Post Bottom Ad