डॉ खुशबू कपूर अल्बानिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में आमंत्रित - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 3, 2019

डॉ खुशबू कपूर अल्बानिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में आमंत्रित


Dr. Khushboo Kapoor invited International tourism expo Albania


अंतर्राष्ट्रीय एंकर, सेलिब्रिटी डीजे, सिंगर और ग्लोबल टूरिज्म प्रमोटर डॉ खुशबू कपूर को 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2019 तक तिराना, अल्बानिया के एक्सपो सिटी में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो के तीसरे संस्करण के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्हें भारत में अल्बानिया और बाल्कन देशों के सांस्कृतिक पर्यटन और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निमंत्रित किया गया है डॉ खुशबू कपूर अल्बानिया, मैसिडोनिया, कोसोवो और मोंटेनेग्रो जैसे देशों के खूबसूरत पर्यटन स्थलों, 5 सितारा होटलों, वेडिंग वेन्यू का दौरा करेंगी
वे सरकारी नीतियों के प्रतिनिधियों, पर्यटन बोर्डों के वरिष्ठ अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय निगमों और अल्बानिया और बाल्कन देशों के स्वतंत्र निवेशकों से मुलाकात करेंगी ।
डॉ खुशबू कपूर अल्बानिया में राजस्थान पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी और विभिन्न देशों के सरकारी प्रतिनिधियों को भारत आने का निमंत्रण भी देंगी। इससे पहले, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए लगभग 35 देशों के मंत्रालयों द्वारा आमंत्रित किया गया है । वे पहली महिला भारतीय हैं जिन्हें स्लोवेनिया में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ ट्रैवल मार्ट में आमंत्रित किया गया है। हाल ही में, उन्हें रोम में अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस बोर्सा डेल मैट्रिमोनियो, चीन में ताई कन्वेंशन 2019, पुर्तगाल में अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शंस सम्मेलन, मैड्रिड में ऍम आई अस कांफ्रेंस , एथेंस में लीड एक्सपो, रिमिनी में टी टी जी, फ्लोरेंस में बाई टस्कनी में होस्ट किया गया है ।
वे सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों की विजेता हैं और उन्हें हाल ही में दिल्ली में रूसी दूतावास में पद्मश्री श्रीमती उषा उथुप जी द्वारा प्रतिष्ठित भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ आशा कपूर को देती हैं


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad