होण्डा ने उत्तरी भारत में 60 लाख युनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 19, 2019

होण्डा ने उत्तरी भारत में 60 लाख युनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया





Honda surpasses 60 lakh sales milestone in North India


नई दिल्ली। एक ओर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने आज उत्तरी भारत में अपने संचालन के 18वें साल में 60 लाख उपभोक्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा दो केन्द्रशासित प्रदेशों- दिल्ली एवं चण्डीगढ़ में होण्डा के दोपहिया वाहनों की लगातार बढ़ती मांग के चलते कंपनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
उत्तरी भारत में 60 लाख दोपहिया उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने की होण्डा की यात्रा
पहले नौ सालों (2001-2010) में होण्डा परिवार के साथ पहले 10 लाख उपभोक्ता जुड़े, लेकिन समान अवधि यानि अगले नौ सालों (2010-2019) में होण्डा परिवार के साथ 50 लाख और उपभोक्ता जुड़ गए। इसी के साथ होण्डा अब उत्तरी भारत में 60 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अपने दोपहिया वाहनों की सवारी का आनंद प्रदान कर रही है!
रोचक तथ्य यह है कि पहले 10 लाख उपभोक्ताओं को होण्डा केे साथ जुड़ने में 9 साल का समय लगा, जबकि हाल ही में मात्र 1.4 साल की अवधि में होण्डा के साथ 10 लाख नए उपभोक्ता जुड़े हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाते हुए  यदविंदर सिंह गुलेरिया, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट- सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तरी भारत में हम 60 लाख उपभोक्ताओं का प्यार और भरोसा जीत चुके हैं। होण्डा उपभोक्ताओं की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा कर उन्हें राइडिंग का अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चण्डीगढ़ में अपने उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने होण्डा को अपनी पहली पसंद बनाया है। आज हम उत्तरी क्षेत्र में 1000 से अधिक टचपॉइन्ट्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।’’ 
होण्डा उत्तरी भारत में स्कूटरीकरण को कर रही है प्रोत्साहित
सबसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं में से एक तथ्य यह है कि क्षेत्र में स्कूटरों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। साल 2006-07 में स्कूटरों ने दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 7 फीसदी का योगदान दिया, जबकि वर्तमान में उत्तरी भारत में हर तीन में एक उपभोक्ता स्कूटर खरीद रहा है। क्षेत्र में स्कूटरीकरण को बढ़ावा देने वाले कई कारक हैं जैसे बड़ी संख्या में महिलाओं का कार्यबल में शामिल होना, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का तीव्र विस्तार तथा यूनिसेक्स दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग जो परिवार के हर सदस्य की ज़रूरत को पूरा कर सकें।
स्कूटरों की व्यापक रेंज (क्लिक, डियो, एक्टिवा 5 जी, एक्टिवा-आई, एक्टिवा 125 और ग्राज़िया) के साथ होण्डा ने उत्तरी क्षेत्र में स्कूटरीकरण को नई गति प्रदान की है। उत्तरी भारत में बेचा जाने वाला हर दूसरा स्कूटर होण्डा का है, ऐसे में होण्डा स्कूटर बाज़ार पर अपना प्रभुत्व बनाए हुए है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad