"मालार्पण - ए सीरीज ऑफ़ शब्दो से मुलाकात " मे फागोत्सव का हुआ आयोजन - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 12, 2019

"मालार्पण - ए सीरीज ऑफ़ शब्दो से मुलाकात " मे फागोत्सव का हुआ आयोजन

  


जयपुर । सर्वोदय संस्थान और  सुधीर माथुर संस्थान  द्वारा    मालार्पण ,2 , सरदार पटेल मार्ग , जयपुर में मालार्पण  - ए  सीरीज ऑफ़ शब्दो से मुलाकात   "  मे फागोत्सव का आयोजन हुआ ,  जिसमे  पारीक ब्रदर्स  एवं  अंशु हर्ष   ने  अपनी  सुरीली आवाज़ में भजन व फाग के  गीतों की  प्रस्तुति दी  . कार्यक्रम की  शुरुवात  पारीक ब्रदर्स  ने  गणेश वन्दना से की एवं उसके पश्चात  आकाश एवं बादल - पारीक ब्रदर्स ने  "रंग मत डालो रै  सावरिया ...... ", " ऒर रंग दे रे ..... " , " जरा इतना तो बता कान्हा  ..... " , " होली खेले रघुवीरा......अवध मे .. " , " श्याम तेरे नाम के  दीवाने हों गये  ......" आदी  भजनो की प्रस्तुति दी ।  अंशु हर्ष ने  " खेलो जी खेलो घनश्याम ..... होली खेलो " एवं " मेरे सर पर रख दो ठाकुर ......" भजन प्रस्तुत किये।  


फागोत्सव  मे  उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने  फूलो की होली खेली ओर  नृत्य के  साथ उत्सव का आनंद उठाया।  कार्यक्रम के अंत में सुधीर माथुर ने बताया की "मालार्पण  - ए  सीरीज ऑफ़ शब्दो से मुलाकात  का आयोजन हर महीने किया जाएगा , ये सीरीज सुधीर माथुर संस्थान एवं थार सर्वोदय संस्थान के सयुक्तावधान  में आयोजित की जाएगी" ।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad