लैंड रोवर ने स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की बिक्री शुरू की - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 9, 2019

लैंड रोवर ने स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की बिक्री शुरू की


 Land Rover begins sale of locally manufactured Range Rover Velar


नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की बिक्री की घोषणा की हैजिसका मूल्य भारत में 72.47 लाख रू. से शुरू होता है। स्थानीय रूप से उत्पादित वेलार दो पॉवरट्रेन्स में उपलब्ध हैः 2.0 एल पेट्रोल (184केडब्ल्यू) और 2.0 एल डीजल (132 केडब्ल्यू) और रिडक्शिनिज्‍म तथा एलीगैंस के शानदार मिश्रण की पेशकश करती है। वेलार के स्थानीय उत्पादन से जगुआर लैंड रोवर इंडिया को भारतीय लक्जरी एसयूवी सेगमेंट में बढ़त मिलेगी।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेन्ट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘‘रेंज रोवर वेलार को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया थातभी से इसे देश में अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की पेशकश से हम इस प्रसिद्ध और पुरस्कार विजेता उत्पाद को पहले से अधिक आकर्षक मूल्य पर दे सकते हैं। इस प्रकार भारत में रेंज रोवर के अधिक से अधिक प्रशंसक इसे खरीदकर चला सकेंगेजो कि एक आकर्षकसुंदर और अनूठा वाहन है।’’

सुंदरता को पुनःपरिभाषित किया गया
रेंज रोवर वेलार में ऑटोमोटिव परिष्करणभव्यता और आधुनिकता का संगम है। निरंतरता वाली वेस्टलाइन से दिखने वाले वाहन के अगले छोर के शक्तिशाली परिमाण लचीले और भव्य पिछले छोर में विलीन होते हैं और रेंज रोवर के वंश में वेलार को पृथक स्थान देते हैं। रेंज रोवर वेलार का डिजाइन अनूठा हैजिसमें कई उन्नत विशेषताएं हैंजैसे ऑल-एलईडी लाइट्सडीप्लॉयेबल फ्लश डोर हैण्डल्स और एक्सटीरियर पर इंटीग्रेटेड रीयर स्पॉयलर। यह विशेषताएं वेलार को सम्मोहक डिजाइन देती हैंजो बेहतर एरोडायनैमिक क्षमता में परिणित होती है।

टेक्‍नोलॉजी से सशक्‍त
इंटीरियर में क्रांतिकारी टच प्रो ड्यूओ टेक्नोलॉजी हैजो वेलार को लक्जरी और नवोन्मेष का उत्कृष्ट उदाहरण बनाती है। उच्च प्रौद्योगिकी की इस विशेषता को दो इंटीग्रेटेड 25.4 से.मी. (10) टचस्क्रीन से बल मिलता है और नियंत्रण को मानक मिलता है। इंटरएक्टिव ड्राइवर डिस्प्ले से चालन सम्बंधी व्यापक जानकारी और एक्टिव सेफ्टी डाटा मिलता है। इससे फुल स्क्रीन मैप देखा जा सकता हैफोन का उपयोग किया जा सकता है और अन्य मीडिया को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह वाहन किसी भी परिस्थिति में बेजोड़ क्षमता वाली लैंड रोवर की भव्य विरासत के अनुसार हैजिसका श्रेय अत्याधुनिक ऑल टेरैन प्रोग्रेस कंट्रोल (एटीपीसी) सिस्टम को जाता है। इसकी सहायता से चालक फिसलने वाली सतहों पर भी सही गति बनाये रख सकता हैजैसे कीचड़गीली घास और धूल वाली सड़कइस प्रकार निर्बाध नियंत्रण से भव्य परिष्करण की भावना आती है।

भव्य परिष्करण
रेंज रोवर वेलार के इंटीरियर डिजाइन आर्किटेक्चर में मजबूत और भव्य क्षैतिज रेखाएं हैंजो उच्च टेक्‍नोलॉजी वाली इसकी विशेषताओं की पूरक हैं। विन्यास परिवेश का आंतरिक प्रकाशस्‍लाइडिंग पैनॉरोमिक रूफचार क्षेत्रों का जलवायु नियंत्रण और उन्नत स्पोर्ट्स कमांड पोजीशन ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करती हैं। एक्टिविटी की रिस्टबैण्ड से पहुँच सुगम होती है और इससे पारंपरिक की फोब को लेकर चलने आवश्यकता नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad