जगुआर लैंड रोवर ने बेंगलुरू में बूटीक शोरूम का शुभारंभ किया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 23, 2019

जगुआर लैंड रोवर ने बेंगलुरू में बूटीक शोरूम का शुभारंभ किया

JAGUAR LAND ROVER INAUGURATES ITS FIRST BOUTIQUE SHOWROOM IN INDIA



बेंगलुरू, जुलाई 2019 : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने  बेंगलुरू में मार्कलैंड द्वारा कनिंघम रोड पर अपने नए बूटीक शोरूम के शुभारंभ की घोषणा की है। नई सुविधा का उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के प्रबंध निदेशक  रोहित सूरी और मार्कलैंड के निदेशक नवीन फिलिप  द्वारा किया गया।

बेंगलुरू के केंद्र में स्थित इस सुविधा तक ग्राहकों का पहुंचना सरल है। यहां जगुआर एवं लैंड रोवर के पोर्टफोलियो का डिस्‍प्‍ले किया गया है। बूटीक शोरूम डिजिटल पर्सनलाइजेशन स्‍टूडियो से सुसज्जित है जोकि शानदार कस्‍टमाइजेशन विकल्‍पों की पेशकश करता है। इसमें नवीनतम एसेसरी एवं ब्रांडेड सामानों का प्रदर्शन एवं बिक्री भी की जाती है।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के प्रबंध निदेशक  रोहित सूरी ने कहा: हमें अपने प्रमुख बाजारों में से एक बेंगलुरू में बूटीक शोरूम की पेशकश कर खुशी हो रही है। नवीनतम डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित, यह नई सुविधा दो प्रतिष्ठित ब्रांडों के साथ ग्राहकों का जुड़ाव बेहतर बनाने और उनके अनुभव में बढ़ोतरी करने में हमारी मदद करेगी। यह शोरूम रणनीतिक रूप से स्थित है और जगुआर लैंड रोवर के कई प्रशंसकों एवं ग्राहकों को पहुंच में आसानी प्रदान करेगा।” 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad