राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं फसल की कटाई और सरसों, तुवर दाल और चना खरीद की स्थिति - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 28, 2020

राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं फसल की कटाई और सरसों, तुवर दाल और चना खरीद की स्थिति

 

WHEAT HARVESTING ACROSS THE COUNTRY CONTINUES BRISKLY AMIDST THE LOCKDOWN





मध्य प्रदेश में 98-99%, राजस्थान में 92-95%, उत्तर प्रदेश में 85-88%, हरियाणा में 55-60% और पंजाब में 60-65% गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है

रबी 2020-21 सीजन में दलहन और तिलहन की खरीद भी प्रगति पर है

नई दिल्ली। देश भर में गेहूं की फसल की कटाई लॉकडाउन के बीच तेज गति से जारी है। खरीफ 2020 के दौरान फसल की कटाई एवं मड़ाई (थ्रेसिंग) से संबंधित एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) का पालन किसानों और श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है। भारत सरकार के कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने किसानों एवं खेतों में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य की रक्षा और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए राज्यों को मानक परिचालन प्रक्रिया परिचालित (सर्कुलेट) कर दी है, ताकि इसका कड़ाई से पालन किया जा सके। 
राज्यों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में लगभग 98-99%, राजस्थान में 92-95%, उत्तर प्रदेश में 85-88%, हरियाणा में 55-60%, पंजाब में 60-65% और अन्य राज्यों में 87-88% गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। 
रबी 2020-21 सीजन में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत किसानों से एमएसपी पर दलहन एवं तिलहन की खरीद वर्तमान में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में प्रगति पर है। लॉकडाउन अवधि के दौरान इन फसलों की खरीद की स्थिति निम्नानुसार है:
5 राज्यों अर्थात आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से 72,415.82 मीट्रिक टन चना (ग्राम) की खरीद की गई है।
7 राज्यों अर्थात तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और उड़ीसा से 1,20,023.29 मीट्रिक टन तूर दाल की खरीद की गई है।
3 राज्यों अर्थात राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 1,83,400.87 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad