अनिल अम्बानी ने राफेल सौदे के सबंध में राहुल गांधी के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताया - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 20, 2018

अनिल अम्बानी ने राफेल सौदे के सबंध में राहुल गांधी के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताया


ANIL D AMBANI WRITES TO SHRI RAHUL GANDHI, SAYS CONGRESS HAS BEEN MISINFORMED, MISDIRECTED AND MISLED ON RAFALE DEAL BY MALICIOUS VESTED INTERESTS AND CORPORATE RIVALS

कारोबार टुडे           रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल डी अंबानी ने गत सप्ताह राहुल गांधी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया कि राफेल ऑफसेट एक्सपोर्ट्स / वर्क शेयर सौदों पर कांग्रेस को गुमराह किया गया है। उन्हों ने राहुल गांधी द्वारा किये हुए सभी व्यक्तिगत हमलों की निंदा की है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार अनिल अंबानी ने राहुल गांधी के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और व्यक्तिगत हित साधने वाला बताया। अनिल डी अंबानी ने बताया कि राफेल फाइटर जेट न ही रिलायंस और न ही dassult रिलायंस जोइन्ट वेंचर द्वारा निर्मित किया जायेगा। सभी 36 विमान फ्रांस में निर्मित  किये जायेंगे और  भारत में आयात किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि रिलायंस को रक्षा मंत्रालय से कोई आर्डर प्राप्त  नहीं हुआ।  उन्होंने बताया कि कंपनी की  भूमिका सिर्फ निर्यात का समायोजन  करने की है।  इस सौदे में bel और  drdo के  साथ  100 से ज्यादा msme इकाइयाँ सहभागिता कर रही हैं।  यह ऑफसेट पॉलिसी 2005 से upa सरकार आगे बढ़ाई गयी थी। उन्होंने यह आरोप कि रिलायंस डिफेंस की स्थापना 2015 में हुये राफेल  सौदे के 10 पहले ही हुई बिलकुल तथ्यहीन है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने 2014  दिसम्बर में डिफेंस कारोबार में जाने का  फैसला लिया था और इस बारे में फरवरी 2015 में  शेयर बाज़ार को सूचना दे दी थी। 
प्रेस नोट https://www.bseindia.com/xml-data/corpfiling/AttachLive/95cb7232-7576-4542-9efe-19d70a18bdd4.pdf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad