NIC तकनिकी निदेशक विनोद कुमार जैन रजत शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 7, 2018

NIC तकनिकी निदेशक विनोद कुमार जैन रजत शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित



directer nic get silver shild



जयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को राज्य स्तरीय भव्य समारोह में  मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी  ने, स्कुल शिक्षा विभाग राजस्थान के विभिन्न पोर्टल्स के निर्माण एवं संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए  विनोद कुमार जैन तकनिकी निदेशक, NIC को  रजत शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |
 जैन ने गत तीन-चार  वर्षों में स्कुल शिक्षा विभाग के लिये, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया | जिनमें से शालादर्पण पोर्टल ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की | इन पोर्टल के माध्यम से जहाँ एक और सरकार को त्वरित फैसले लेने के लिये एक ऑनलाइन टूल मिला वहीँ यह एक के बाद एक स्कुल शिक्षा में कईं नवाचार कर राष्ट्रिय स्तर पर राज्य का नाम ऊँचा करवाने में सहायक बने | साथ ही इनके माध्यम से ट्रांसपरेंट रूप से शिक्षा विभाग ने विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम तक समय पर पहुंचवाया |

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad