6015₹ पर समर्थन है धनिया वायदा को - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 19, 2018

6015₹ पर समर्थन है धनिया वायदा को




जयपुर।  किसानों का धनिया के प्रति रुझान घटा है। प्रमुख कमोडिटी विशेषज्ञ और व्यापार दूत के संचालक मुकेश भाटिया के अनुसार गुजरात में धनिया की फसल कमजोर है और राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी किसान गेहूं और सरसों की फसल को प्राथमिकता देंगे। ऐसे में धनिया का उत्पादन कम होने की गुंजाइश है इसको देखते हुए धनिया के भावों को नीचे के स्तरों पर समर्थन मिलेगा।
  धनिया का वीकली चार्ट देखने पर पता चलता है कि धनिया ने चार्ट पर top किया है। ऐसे में धनिया में खरीद करने वालों को कुछ गिरावट पर 6000₹ पर खरीद करनी चाहिए।  कारोबारियों को धनिया वायदा में 5800 का stop loss रखना चाहिए। आने वाले दिनों में धनिया ₹6800 तक के स्तर छू सकता है। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में धनिया वायदा ने ₹13000 के उच्चतम स्तर छुए थे। उसके बाद से ही धनिया वायदा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस वर्ष धनिया वायदा ने करीब 4300 रुपएके निम्नतम स्तर कुछ हुआ था। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad