इंडोनेशिया में क्रूड पाम तेल पर निर्यात शुल्क शून्य रहेगा - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 6, 2018

इंडोनेशिया में क्रूड पाम तेल पर निर्यात शुल्क शून्य रहेगा

Indonesia will not charge levy on exports of palm products


नई दिल्ली। इंडोनेशिया के वित्त मंत्री ने कहा है कि जब तक क्रूड पाम तेल की कीमतें$570 प्रति टन के नीचे रहेगी तब तक क्रूड पाम तेल सीपीओ के निर्यात पर किसी प्रकार का निर्यात शुल्क नहीं वसूला जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में क्रूड पाम तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रूड पाम तेल की कीमतें $570 से$619 के बीच रहने पर 10 से $15 का निर्यात शुल्क लगाया जाएगा और उन्होंने कहा कि$619 से ऊपर क्रूड पाम तेल की कीमतें रहने पर निर्यात शुल्क 20 से 50 डॉलर प्रति टन लगाया जाएगा। वर्ष 2018 में क्रूड पाम तेल की कीमतों में आई गिरावट से पाम तेल निर्यातकों को भारी नुकसान हुआ और उन्होंने सरकार से मांग की थी कि क्रूड  पाम तेल निर्यात पर निर्यात शुल्क नहीं लिया जाए। जहां इस कदम से क्रूड  पाम तेल निर्यात को सहारा मिलेगा वहीं अन्य देशों में क्रूड पाम तेल की आपूर्ति भी बढ़ जाएगी और उससे कीमतें न्यूनतम स्तर पर बने रहने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad