oyo travel index 2018 के अनुसार भारतीय​ सर्दियों की छुट्टियों में ठंडी जगहों को कर रहे हैं पसंद - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 19, 2018

oyo travel index 2018 के अनुसार भारतीय​ सर्दियों की छुट्टियों में ठंडी जगहों को कर रहे हैं पसंद


Indians are likely to go Cold Place in winter-oyo travel index 2018


नई दिल्ली। दक्षिणी एशिया की सबसे महत्वपूर्ण, चीन की टॉप 5 में से एक और दुनिया में लीज़्ड एवं फ्रैंचाइज़्ड होटलों, होम एवं लिविंग स्पेसेज़ की सबसे तेज़ी से विकसित होती हुई चेन ओयो ने आज बताया कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल ठंडी जगहों पर जाने वाले अकेले यात्रियों की बुकिंग्स में 133 फीसदी की वृद्धि हुई है। ओयो टैªवल इन्डेक्स 2018 पता चला है कि इस सूची में शिमला जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है,  इसके बाद शिलोंग, मसूरी, ऊटी, डलहौज़ी के लिए भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने बुकिंग की है, सर्दियों में इस सीज़न कुल 104 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
इस सीज़न सोलो ट्रैवल यानि अकेले घूमने वाले यात्रियों की संख्या कई कारणों से बढ़ी है, जैसे लोग अकेले ही नए स्थानों की रोमांचक यात्रा का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं या व्यस्त दिनचर्या और काम से बाहर आकर कुछ देर अपने लिए कुछ समय बिताना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर एक बटन क्लिक करके वे बड़ी आसानी से किसी भी दूर-दराज के इलाके में अपने लिए होटल बुक कर सकते हैं।
ठंडे स्थानों के अलावा लोग बीच यानि समुद्रतटों जैसे गोवा, पुरी, पॉन्डिचैरी, पोर्ट-ब्लेयर, अलप्पुझा और दीघा जैसे स्थानों के लिए भी बुकिंग कर रहे हैं। सर्दियों के इस सीज़न में 2017 की तुलना में बुकिंग्स में 66 फीसदी की वृद्धि हुई है। रोचक बात तो यह है कि विवाहित जोड़े और परिवार भी छुट्टियां मनाने के लिए समुद्रतट के बजाए ठंडी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। विश्लेषण में पता चला है कि ठंडी जगहों पर जाने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या में 99 फीसदी और परिवारों की संख्या में 106 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि बीच यानि समुद्रतटों पर जाने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या में 71 फीसदी तथा परिवारों की संख्या में 63 फीसदी की वृद्धि हुई है।
इस मौके पर बुरहनुद्दीन पिथावाला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, कन्वर्जन्स, ओयो होटल्स एण्ड होम्स ने कहा, ‘‘टेक्नोलॉजी के चलते आज अकेले यात्रियों, विवाहित जोड़ों एवं परिवार के साथ छुट्टियां मनाने वालों के लिए छुट्टी की योजना बनाना बेहद आसान हो गया है। वे अपने फोन से मिनटों में होटल बुकिंग कर सकते हैं। रोचक बात तो यह है कि छुट्टियों के इस सीज़न में अकेले यात्रियों की संख्या सबसे ज़्यादा है। ये रूझान साल दर साल तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी यात्री छुट्टियों का बेहतरीन अनुभव पा सकें।’’
ओयो के विश्लेषण बताते हैं कि उत्तरी भारत में -दिल्ली, जयपुर, शिमला और उदयपुर छुट्टियों के लिए लोगों के सबसे पसंदीदा गंतव्य बने हुए हैं, वहीं दक्षिणी भारत में- हैदराबाद, बैंगलोर, पॉन्डिचैरी, कोची, मैसूर और ऊटी के लिए लोग सबसे ज़्यादा बुकिंग्स कर रहे हैं। ओयो की विभिन्न पेशकश जैसे ओयो होम्स, ओयो टाउनहाउस और ओयो टोटल हॉलीडेज़ इस साल यात्रियों के लिए पसंदीदा साबित हो रहे हैं।
 





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad