जगुआर लैंडरोवर ने पुणे में किया 3एस रिलेटर फैसिलिटी का शुभारंभ - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 24, 2019

जगुआर लैंडरोवर ने पुणे में किया 3एस रिलेटर फैसिलिटी का शुभारंभ



Jaguar Land Rover start 3s facility  at Pune

पुणे: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज पुणे में एसीई पर्किन्स के साथ अपनी नई 3एस रिटेलर फैसिलिटी के शुभारंभ की घोषणा की। पुणे जगुआर लैंड रोवर इंडिया की स्‍थानीय विनिर्माण सुविधा का घर है और रिटेलर फैसिलिटी पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर सयाजी होटल के पास स्थित है। क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए यहां पहुंचना आसान है। इस नई फैसिलिटी का उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरीएसीई पर्किन्स के प्रबंध निदेशक विक्रम मोदी और निदेशक विवेक मोदी ने किया।

यह डीलरशिप फैसिलिटी 4460 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इसे बेहतरीन बिक्री और बिक्री-पश्‍चात सेवाएं प्रदान करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह फैसिलिटी जगुआर और लैंड रोवर के वाहनों की व्‍यापक रेंज का प्रदर्शन कर सकती है। यहां कस्‍टमाइजेशन के लिए डिजिटल पर्सनलाइजेशन स्टूडियो और एक समर्पित अप्रूव्ड सेक्शन भी है। इस फैसिलिटी में एकीकृत सर्विस वर्कशॉप है और यह आधुनिकतम उपकरणों से सुसज्जित है।  यहां उच्च प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम काम करती है जिसमें टेक्नीशियन और दूसरे सर्विस कर्मचारी भी शामिल है।  
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा: हम सात वर्षों से भी अधिक समय से एसीई पर्किन्‍स से जुड़े हैं। पुणे में एक नई 3एस फैसिलिटी के साथ इस साझेदारी को मजबूत कर हम काफी खुश हैं। यह एकीकृत, अत्‍यधिक आधुनिक फैसिलिटी हमारे प्रतिष्ठित ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्‍पेयर पार्ट्स के लिए वन-स्‍टॉप समाधान प्रदान करती है। यह ऐसी जगह स्थित हैं, जहां पहुंचना काफी आसान और सुविधाजिनक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad