बैंक ऑफ़ इंडिया के तृतीय तिमाही के वित्‍तीय परिणाम - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 4, 2020

बैंक ऑफ़ इंडिया के तृतीय तिमाही के वित्‍तीय परिणाम


BANK OF INDIA ANNOUNCES DECEMBER 2019 (Q3 - FY 2019-20) FINANCIAL RESULTS

कारोबार:
बैंक का वैश्विक कारोबार 31 दिसम्‍बर, 2019 को रु.9,00,825  करोड़ के स्‍तर पर रहा जो 31 दिसम्‍बर, 2018 को रु.8,87,931 करोड़ के स्‍तर पर था।
31 दिसम्‍बर, 2019 को बैंक का घरेलू कारोबार रु.7,86,192 करोड़ रहा जो दिसम्‍बर, 2018 में रु.7,25,264 करोड़ था। वर्षानुवर्ष आधार पर यह 8.40% की वृद्धि है। 31 दिसम्‍बर, 2019 को   विदेशी कारोबार रु.1,14,632 करोड़ रहा जो 31 दिसम्‍बर, 2018 को रु. 1,62,667 करोड़ था।

वर्षानुवर्ष आधार पर कासा जमाराशियों (घरेलू) में 9.55% की वृद्धि दर्ज की गयी तथा पिछली तिमाही की तुलना में घरेलू जमाराशियों में इसके हिस्‍से में सुधार आया तथा यह सितम्‍बर, 2019 के 42.35% से बढ़कर दिसम्‍बर, 2019 में 42.69% हो गया।
घरेलू अग्रिमों में 6.71% की वृद्धि दर्ज की गयी। यह दिसम्‍बर 2018 में रु.3,11,815 करोड़ था जो दिसम्‍बर 2019 में 3,32,734 करोड़ हो गया। 31 दिसम्‍बर, 2019 को सकल अग्रिम (वैश्विक) रु.3,78,686  करोड़ के स्‍तर पर रहा जो 31 दिसम्‍बर, 2018 को रु.3,72,803 करोड़ के स्‍तर पर था। 


राम अग्रिम (रिटेल, कृषि तथा एमएसएमई) जो 31 दिसम्‍बर, 2018 को रु.156,442 करोड़ था, वह   5.25% की वर्षानुवर्ष वृद्धि के साथ  31 दिसम्‍बर, 2019 को बढ़कर रु.164,665 करोड़ हो गया  तथा दिसम्‍बर 2019 में कुल अग्रिमों में उनका हिस्‍सा 49.49% रहा।

रिटेल ऋण जो दिसम्‍बर, 2018 में रु.53,524 करोड़ था वह दिसम्‍बर, 2019 में बढ़कर रु.58,848 करोड़ हो गया। यह 9.95% की बढ़ोतरी है। 

प्राथमिकता प्राप्‍त क्षेत्र अग्रिम रु.1,24,267 करोड़ के स्‍तर पर रहा  जो एएनबीसी का 41.38% था। कृषि क्षेत्र को ऋण, रु.51,930 करोड़ के स्‍तर पर रहा जो एएनबीसी का 17.29% है।

कुल जोखिम भारित आस्तियों (आरडब्‍ल्‍यूए) में कमी आयी। यह मार्च 2019 में रु.3,05,953 करोड़ के स्‍तर पर थी  जो दिसम्‍बर, 2019 को रु. 3,02,849 करोड़ हो गयी अर्थात्  यह रु.3,104 करोड़  या  -1.01% की कमी है।

आस्ति गुणवत्‍ता

दिसम्‍बर, 2019 में बैंक के शुद्ध एनपीए को 5.97% तक रोका गया। साथ-ही-साथ इस अवधि में प्रावधान कवरेज अनुपात 77.15% रहा।

सितम्‍बर 2019 के रु.61,476 करोड़ की तुलना में, दिसम्‍बर, 2019 में सकल एनपीए में थोड़ी बढ़ोतरी हुई तथा यह 61,730 करोड़ के स्‍तर पर रही। दिसम्‍बर, 2019 में शुद्ध एनपीए को रु.20,113 करोड़ तक रोका जा सका।

दिसम्‍बर 2019 में सकल एनपीए अनुपात 16.30% के स्‍तर पर रहा।   
लाभ – तीसरी तिमाही, वित्‍तीय वर्ष 2019-20
शुद्ध ब्‍याज आय में 23.62% की वृद्धि हुई अर्थात् दिसम्‍बर, 2018 में 3,332 करोड़ रुपए से बढ़कर दिसम्‍बर, 2019 में 4,119 करोड़ रुपए हो गई।
गैर-ब्‍याज आय में 63.59% की वृद्धि हुई अर्थात् दिसम्‍बर, 2018 में 1,530 करोड़ रुपए से बढ़कर दिसम्‍बर, 2019 में 2,503 करोड़ रुपए हो गयी। बट्टे खाते वाले खातों में वसूली में 410% का सुधार हुआ है जो कि दिसम्‍बर, 2018 में 262 करोड़ रुपए की तुलना में दिसम्‍बर, 2019 में 1,337 करोड़ रुपए पर पहुंच गयी।   
बैंक का परिचालन लाभ में 82% की वृद्धि हुई अर्थात् यह दिसम्‍बर, 2018 में 2,273 करोड़ रुपए था जो कि दिसम्‍बर, 2019 में बढ़कर 4,135 करोड़ रुपए हो गया है, तथा शुद्ध-ब्‍याज आय एवं गैर-ब्‍याज आय दोनों में वृद्धि हुई है। 
बैंक को दिसम्‍बर, 2018 की 4,738 करोड़ रुपए की शुद्ध हानि की तुलना में दिसम्‍बर, 2019 में 106 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (पीएटी) हुआ है। 
पूंजी पर्याप्‍ता : 
31 दिसम्‍बर, 2019 की स्थिति के अनुसार, सोलो आधार पर सीआरएआर (बासेल ।।।) 14.20% रहा। टीयर-। पूंजी 11.17% एवं टीयर-।। पूंजी 3.03%  रही। सीईटी अनुपात 11.14%  रहा।
वित्‍तीय अनुपात (तिमाही) :
एनआईएम (ग्‍लोबल) वित्‍तीय वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही के 2.55% से सुधरकर वर्तमान वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.07% हो गया। इसी प्रकार, एनआईएम (घरेलू) वित्‍तीय वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही के 3.02% से सुधरकर वर्तमान वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.45% हो गया है।
अग्रिमों पर प्राप्‍त प्रतिफल (ग्‍लोबल) दिसम्‍बर, 2018 में 8.31% से सुधरक दिसम्‍बर, 2019 में 8.91%  हो गया है। उसी अवधि के दौरान, अग्रिमों पर प्रतिफल (घरेलू) 9.33% से बढ़कर 9.67% हो गया है।
जमा लागत (घरेलू) दिसम्‍बर, 2018 में 5.23% से घटकर दिसम्‍बर, 2019 में 5.08% हो गयी।
लागत पर आय अनुपात  दिसम्‍बर, 2018 के 54.55% से घटकर दिसम्‍बर, 2019 में 37.55% पर आ गया । 
डिजिटलीकरण :
31 दिसम्‍बर, 2018 की स्थिति के अनुसार, इंटरनेट बैंकिंग उपयोगकर्ता (खुदरा) 56.40 लाख से बढ़कर 31 दिसम्‍बर, 2019 को 63.71 लाख हो गए हैं।
31 दिसम्‍बर, 2018 की स्थिति के अनुसार, मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ता 8.94 लाख से बढ़कर 31 दिसम्‍बर, 2019 को 22.84 लाख हो गए हैं।
255 स्‍टार-डिजी शाखाओं में न्‍यू रीसाइक्‍लर मशीनों को लगाया गया है और उन्‍हें लाइव किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad