टाटा पावर ने #IHAVETHEPOWERCHALLENGE की घोषणा के लिए किया टिकटॉक का उपयोग - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 13, 2020

टाटा पावर ने #IHAVETHEPOWERCHALLENGE की घोषणा के लिए किया टिकटॉक का उपयोग





 Tata Power leverages the power of TikTok to announce #IHAVETHEPOWERCHALLENGE

राष्ट्रीय, भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ज्यादा से ज्यादा विज़ुअल बनता जा रहा है। सोशल मीडिया का बहुत ही अनोखा उपयोग करने वाली पहली कंपनी बनते हुए टाटा पावर ने अपने अत्यंत प्रभावकारी अभियान #IHaveThePowerChallenge  को टिकटॉक इस बहुत ही लोकप्रिय शार्ट वीडियो कंटेंट ऐप पर पेश किया है। 'जेन जेड' यानि देश की आधुनिक टेक सैवी पीढ़ी को अपने राष्ट्रीय 'आई हैव द पावर' अभियान में शामिल करवाने के लिए टाटा पावर ने यह कदम उठाया है।
मिलेनियल्स और जेन जेड पीढ़ियों को प्रभावित करने और पर्यावरणस्नेही भारत के, हरित भविष्य के निर्माण में योगदान में उन्हें शामिल करवाने के लिए यह साझेदारी की गयी है।  रेफरेंस वीडियो लिंक - https://vm.tiktok.com/qFuD2e/ 
मनोरंजक वीडियो और चैलेंजेस के जरिए ऊर्जा संवर्धन और हरित जीवनशैली का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।  #IHAVETHEPOWERCHALLENGE इस अभियान के हिस्से के रूप में फ़ॉलोअर्स अभियान की म्यूजिकल थीम पर वीडियो पोस्ट कर सकते हैं और वसुंधरा के संरक्षण का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं।  इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
टाटा पावर की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी चीफ शालिनी सिंग ने बताया, "युवा पीढ़ी हमारे वर्तमान ग्राहक और भावी सहयोगी हैं, हमारे अभियान में उन्हें शामिल करवाना बहुत महत्वपूर्ण है।  टिकटॉक ने कई अलग-अलग विषयों पर युवा पीढ़ी के बर्ताव और विचारों में लक्षणीय बदलाव कराने में सफलता पायी है।  हमें यकीन है कि टिकटॉक के जनरल यूजर प्रोफ़ाइल की वजह से सही लोगों तक पहुंचने के लिए यह बिलकुल सही प्लेटफार्म साबित होगा।" 
इस अभियान को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए टाटा पावर अलग-अलग आधुनिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें स्नैपचैट, कोरा आदि शामिल हैं। मिलेनियल्स के साथ कनेक्ट होकर उन्हें सामाजिक और पर्यावरण के लिए जागरूक नागरिक बनाने का टाटा पावर का लक्ष्य है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad