वसुंधरा राजे ने रेवंत सिंह के परिजनों को प्रदान की 5 लाख की सहायता - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 14, 2020

वसुंधरा राजे ने रेवंत सिंह के परिजनों को प्रदान की 5 लाख की सहायता


Vasundhara Raje

जयपुर। मांडवा गांव के रेवंत सिंह की 4 अप्रैल को एक जानलेवा हमले के द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मुश्किल घड़ी में रेवंत सिंह के परिवार की सहायता के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगे आई हैं। उन्होंने मृतक रेवंत सिंह के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी है।  सहायता राशि की ₹1 लाख नगद और चार लाख का चेक रेवत सिंह की मासूम बेटी को प्रदान किये गये। भाजपा के प्रदेश मंत्री के.के. विश्नोई, जोधपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला व राजेंद्र सिंह इंदा ने वसुंधरा राजे की ओर से यह राशि प्रदान की। स्वर्गीय सिंह की शोक सभा में पूर्व सीएम ने फोन के जरिए दुख व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। गौरतलब है कि राजपूत समाज के कई संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad