मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मौखिक आश्वासन पर हड़ताल वापस, कल से भामाशाह मंडी पुनः प्रारम्भ - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 14, 2020

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मौखिक आश्वासन पर हड़ताल वापस, कल से भामाशाह मंडी पुनः प्रारम्भ





  कोटा।    महेन्द्र जैन (महामंत्री) भामाशाह मण्डी कोटा ने बताया कि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, जयपुर द्वारा सूचित किया गया है कि 2% कृषक कल्याण फीस के गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मौखिक आश्वासन पर हड़ताल वापस ले ली गई है, अतएव कल दिनांक 15 मई 2020, शुक्रवार से सेठ भामाशाह मंडी पुनः प्रारम्भ की जायेगी।

      कल शुरुआत में सिर्फ गेहूं बुलाया जायेगा, तुलाई एवं लोडिंग की स्थिति को समझने के लिए प्रति लाइसेंस 2 टोकन दिए जाएंगे, अतिरिक्त लाइसेंस पर 1 टोकन पूर्ववत रहेगा अर्थात कल अधिकतम तीन ट्रोली बुलाई जा सकेंगी।
      पूर्व में तैयार टोकन ही वितरित किए जाएंगे, यदि किसी का सरसों का टोकन है तो वे उस पर भी गेहूं की ट्रोली बुला सकेंगे, यदि किसी किसान का नाम भी बदलना है तो व्यापारी स्वयं उस टोकन पर नाम बदल सकेंगे, प्रत्येक व्यापारी के नाम से ट्रोलियों की एंट्री लिस्ट के आधार पर ही होगी, टोकन अभी सायं 7 बजे से वितरित किये जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad