नई दिल्ली। 08.07.2020 को जारी भारतीय खाद्य निगम की रिपोर्ट के अनुसार,एफसीआई के पास वर्तमान में 267.29 एलएमटी चावल और 545.22 एलएमटी गेहूं है। इसलिए, कुल 812.51 एलएमटी खाद्य अनाज स्टॉक उपलब्ध है (गेहूं और धान की वह खरीद छोड़कर जो अभी तक गोदाम तक नहीं पहुंचे हैं)। एनएफएसए और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत एक महीने के लिए लगभग 55 एलएमटी खाद्यान्न की आवश्यकता होती है।
लॉकडाउन के बाद से लगभग 139.97 एलएमटी खाद्यान्नों को उठाया गया है और 4999 रेल रेकों के माध्यम से उनका परिवहन किया गया है। 1 जुलाई, 2020 से, 7.78 एलएमटी खाद्यान्न का उठाव किया गया और 278 रेल रेक के माध्यम से ले जाया गया। रेल मार्ग के अलावा, सड़कों और जलमार्गों के माध्यम से भी खाद्यान्नों का परिवहन किया गया। 1 जुलाई, 2020 से कुल 11.09 एलएमटी खाद्यान्न का परिवहन किया गया है और 1 जुलाई, 2020 से पूर्वोत्तर राज्यों में 0.28 एलएमटी खाद्यान्न पहुंचाया गया है।
खाद्य अनाज की खरीद:
08.07.2020 तक, कुल 389.45 एलएमटी गेहूं (आरएमएस 2020-21) और 748.55 एलएमटी चावल (केएमएस 2019-20) की खरीद की गई।
No comments:
Post a Comment