कर्नाटक में नई मूंग की आवक, दबे हुए भावों पर कारोबार - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 16, 2020

कर्नाटक में नई मूंग की आवक, दबे हुए भावों पर कारोबार

Moong arrival start in Karnataka Mandi
 







नई दिल्ली। गर्मियों में बोई गई मूंग की आवक अब कर्नाटक की मंडियों में शुरू हो चुकी है। बड़े हुए भाव पर नई दाल को मंडियों में अच्छा समर्थन नहीं प्राप्त हो रहा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाजारों में मूंग का पुराना स्टॉक कम दर्ज किया गया है और इससे भाव 100 से ₹200 कम हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से मूंग के भाव बढ़ने के कारण मिलर्स की मांग में कमजोरी दर्ज की गई है। वर्तमान में कर्नाटक की मंडियों में मूंग की आद्रता अधिक दर्ज की जा रही है और यह  15 से 20% के दायरे में है। दिल्ली ,उत्तर प्रदेश और बिहार के मार्केट में भी मूंग के भाव में 100 से ₹200 की गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान मांग की पूर्ति के लिए गोदामों में पर्याप्त माल भरा पड़ा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक की मंडियों में अगस्त के मध्य से ही मूंग की आवक बढ़ना शुरू हो गई है। इसके अलावा सितंबर के बाद से ही मूंग की आवक मंडियों में शुरू हो जाएगी। इससे आने वाले कुछ महीनों में मूंग के भाव में बढ़त की गुंजाइश नहीं लग रही। मूंग के प्रमुख उत्पादक राज्यों में राजस्थान, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश का प्रमुख स्थल है। इसके अलावा उड़ीसा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी मूंग प्रमुखता से उगाई जाती है। पिछले कुछ वर्षों में तमिल नाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में मूंग का उत्पादन विशेष तौर पर बढ़ा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad