Ritco logistics limited: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल- यह है पोर्टफोलियो में शामिल करने वाला शानदार शेयर - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 15, 2022

Ritco logistics limited: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल- यह है पोर्टफोलियो में शामिल करने वाला शानदार शेयर

 


Special portfolio stock on the occasion of independent day





स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कारोबार टुडे ने रिसर्च के माध्यम से ऐसे शेयर को ढूंढा है जो आपके पोर्टफोलियो में शामिल होकर आपको अच्छा फायदा दे सकता है। यह कंपनी ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कार्यरत रिटको लॉजिस्टिक्स लिमिटेड है। कंपनी का पंजीकृत कार्यालय दिल्ली में स्थित है। 

      यह करती है कंपनी: 

कंपनी कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स, एफटीएल ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउस एवं डिस्ट्रीब्यूशन के सेगमेंट में काम करती है। कंपनी का 100% डिजिटल नेटवर्क इसे विशेष ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक कंपनी बनाता है। कंपनी के साथ 52000 से ज्यादा वेरीफाइड वाहनों का बेड़ा डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ है। डिजिटलाइजेशन से जहां दक्षता बढ़ती है वहीं ग्राहकों एवं कर्मचारियों में भी विश्वास पैदा होता है। रिटको एक कांटेक्ट लेंस फर्स्ट टू लास्ट माइल डिलीवरी कंपनी है। कोविड-19 से पहले ही कंपनी ने सारे ऑपरेशंस पेपरलेस कर लिए थे। कंपनी एग्रीगेटेड लॉजिस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराती है और ग्राहक कंपनी के विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित कर सकता है। कंपनी आधुनिक सर्विसेज के माध्यम से ग्राहकों को उनके माल की त्वरित जानकारी मुहैया करवाती है। कंपनी पूरे भारत में ऑन टाइम डिलीवरी दे रही है। वर्तमान में कंपनी टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, एग्रो, एफएमसीजी, फार्मास्यूटिकल, इलेक्ट्रॉनिक, पेट्रोलियम, हेल्थ केयर, पेट्रोकेमिकल, सीमेंट, मेटल, मिनरल, रिटेल बेवरेजेस, हेवी इंजीनियरिंग स्टील्स क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है। हाल ही में कंपनी ने ईवी ऑटोमोबाइल और सोलर छेत्र के कंपनियों को सेवा देना शुरू किया है। कंपनी के 460 से ज्यादा पंजीकृत ग्राहक हैं। कंपनी के एग्रीगेटर प्लेटफार्म पर 75000 से ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं। कंपनी प्रतिवर्ष 2.25 मिलियन टन भोजन का सामान ट्रांसपोर्ट करती है। कंपनी के देश में 11 से ज्यादा वेयरहाउस है जिसका क्षेत्रफल 3.50 लाख वर्ग फुट है। 
    कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष के समान अवधि में अर्जित 114.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 47 फीसदी अधिक 169.59 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। वहीं उक्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में अर्जित 2.06 करोड़ रुपए के मुकाबले 173 फीसदी  अधिक 5.64 करोड़ रुपए का पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस तिमाही में कंपनी ने  8.42 रुपए के मुकाबले 23.05 का ईपीएस अर्जित किया है। 
    हालिया डेवलपमेंट:कंपनी में कारोबार को ताकत देने के लिए अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है। कंपनी ने कारोबार को मजबूती देने के लिए देश के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में 6 ब्रांच खोली है और वर्तमान वित्त वर्ष में कंपनी की योजना 10 ब्रांच और खोलने की है। हाल ही में कंपनी ने 24×7 कंट्रोल टावर गुड़गांव में स्थापित किया है। कंपनी ने वेयर हाउस बिजनेस को बढ़ाने के लिए उत्तर और पूर्वी भारत में चार वेयर हाउस स्थापित किए हैं जिनका क्षेत्रफल 1.7 लाख वर्ग फुट है। 
    निष्कर्ष: पिछले 1 वर्ष में अच्छे वित्तीय प्रदर्शन के बदौलत कंपनी के शेयर ने 24.60 रुपए के स्तर से 166.70 रुपए तक का सफर तय किया है। अगर कंपनी ऐसा ही प्रदर्शन आगे की तिमाहियों में जारी रखती है तो कंपनी का ईपीएस वर्तमान वित्त वर्ष में 90 से ₹100 के बीच में आ सकता है। वर्तमान में कंपनी का शेयर बीएसई एक्सचेंज पर 154.40 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अगर कंपनी को 10 का पीई मल्टीपल भी मिले तो कंपनी का शेयर 800 से 1000 रुपए होने की ताकत रखता है। 
कारोबार टुडे रिसर्च
    नोट: कंपनी के शेयर में निवेश करने से पूर्व निवेशकों को पंजीकृत निवेश सलाहकार की सलाह लेनी चाहिए। 
  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad