‘कैस्ट्रॉल गैरेज गुरू- द सुपर मेकेनिक शो’ मैकेनिकों की मेहनत को सलाम - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 24, 2018

‘कैस्ट्रॉल गैरेज गुरू- द सुपर मेकेनिक शो’ मैकेनिकों की मेहनत को सलाम


castrol garrage guru - the macenik show news in hindi

मुंबई। भारत की अग्रणी लुब्रिकेंट कंपनी कैस्ट्रॉल ने एक नये रियलिटी टीवी शो और मास्टरक्लास ‘कैस्ट्रॉल गैरेज गुरू- द सुपर मैकेनिक शो’ को लॉन्च किया है, जिसके होस्ट जिमी शेरगिल हैं। यह शो भारत की सबसे बड़ी मैकेनिक कुशलता परीक्षण पहल-कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक कॉन्टेस्ट की पूरक है, जिसे वर्ष 2017 में शुरू किया गया था और वर्ष 2018 में इसका द्वितीय संस्करण चल रहा है। 
इस शो का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज ने किया है और इसका प्रसारण प्रति सप्ताह ज़ी अनमोल पर 30 सितंबर 2018 से प्रत्येक रविवार रात 10:30 बजे किया जायेगा। 
यह टीवी शो भारत के मैकेनिकों के जीवन पर केन्द्रित है और इस प्रतियोगिता में उनकी यात्रा द्वारा उनके सुपर मैकेनिक में बदलने के सफर को दर्शाती है। इसमें मास्टरक्लासेस भी होती हैं, जहाँ विशेषज्ञ वाहनों की मरम्मत और रख-रखाव पर अपना ज्ञान साझा करते हैं। इस शो में सुपर मैकेनिक कॉन्टेस्ट भी है, जिसका संचालन देश के नौ शहरों में किया जाता है। ग्रैण्ड ऑल इंडिया फिनाले ऑफ कैस्ट्रॉल सुपर मेकेनिक कॉन्टेस्ट का आयोजन मुंबई में किया जाता है। 
इस शो के लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैस्ट्रॉल इंडिया में मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेन्ट केदार आप्टे ने कहा, ‘‘हम इस नये रियलिटी टीवी शो और मास्टरक्लास- ‘कैस्ट्रॉल गैरेज गुरू- द सुपर मेकेनिक शो’ को लॉन्च कर गर्वान्वित हैं, जो मैकेनिक से सुपर मैकेनिक बनने की प्रेरणास्पद यात्रा को दर्शाएगा। पिछले दो वर्षों में हमने कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक कॉन्टेस्ट के जरिये भारत की गति में योगदान देने वाले मैकेनिकों की पहचान के लिये कड़ी मेहनत की है। यह टीवी शो मैकेनिकों की अवाज को बुलंद करेगा और उनके हुनर एवं सिद्धियों को दुनिया को दिखाएगा।’’
 बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल ने कहा, ‘‘इस शो के लिये शूटिंग करने का अनुभव यादगार है। मैं असली नायकों से मिला। इस शो के जरिये मैं मैकेनिकों से मिला और उन्होंने दोस्ती, प्यार, विश्वास और कुशलता की कहानियाँ सुनाईं, जो मुझ पर छाप छोड़ गईं और मुझे विश्वास है कि जब दर्शक उन कहानियों को जानेंगे, तो उतने ही प्रभावित होंगे, जितना मैं हुआ। मेरे मैकेनिक भाइयों के लिये इसमें वाहनों की मरम्मत के बहुत अच्छे टिप्स बताये गये हैं।’’
बीबीसी स्टूडियोज इंडिया में फॉर्मेट्स और प्रोडक्शंस की क्रिएटिव एंड बिजनेस हेड सोनिया कुलकर्णी ने कहा, ‘‘ब्राण्डेड कंटेन्ट हमारे लिये रोमांचक है। यह उपभोक्ताओं से सीधे जुडऩे वाला और बड़ी अपील वाला अनूठा कंटेन्ट निर्मित करने का एक मौका है। हम महत्वपूर्ण, लेकिन उपेक्षित लोगों को लाइमलाइट में लाने के लिये कैस्ट्रॉल के साथ भागीदारी कर प्रसन्न हैं। मुझे विश्वास है कि दर्शक इन मैकेनिकों की आशाओं, सपनों और प्रतिभा को समझेंगे और यह सीरीज एक वैश्विक मानवतावादी कथानक बनेगी।’’

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad