मसाला चौक पर गरबा, कत्थक व फोक डांस का हुआ आयोजन - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 20, 2018

मसाला चौक पर गरबा, कत्थक व फोक डांस का हुआ आयोजन


Amphitheatre, Masala Chowk " *Kathak, Garba and Folk Dance by Krishna kriti nritya kala kendra(kathak) & Movers Dance Company and Laxmi Sapera Rajasthani Folk Group*  news in hindi



जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की  ओर से शनिवार को सांय 7.30 बजे एम्फीथिएटर (मसाला चौक), रामनिवास बाग,जयपुर मे गरबा, कत्थक, फोक डांस का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई,  दीप प्रज्ज्वलन कृष्णाकृति नृत्य कला केंद्र (कत्थक) डायरेक्टर तरुणा व्यास व राजस्थानी फोक डांसर लक्ष्मी सपेरा एवं जेडीए के आयोजनकर्ता विनोद सुंडा एवं सुनील व्यास, रिफ फिल्म क्लब के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष  ने किया।
कार्यक्रम मे कृष्णाकृति नृत्य कला केंद्र (कत्थक) एवं मूव्स  डांस कंपनी के कलाकार गरबा, कत्थक नृत्य एवं लक्ष्मी सपेरा राजस्थानी फोक ग्रुप की कलाकार  लक्ष्मी  सपेरा द्वारा फोक नृत्य पेश किया | कत्थक ग्रुप द्वारा देवी स्तुति, सेमी क्लासिकल डांस, होली कत्थक की प्रस्तुति दी गयी|गरबा ग्रुप द्वारा गरबा डांस एवं लक्ष्मी सपेरा द्वारा शानदार फोक नृत्य पेश किया गया|
कार्यक्रम का संचालन रिफ फिल्म क्लब की  मैनेजिंग ट्रस्टी अंशु हर्ष ने किया |  एम्फीथिएटर(मसाला चौक) में वीकेंड सीरीज के कार्यक्रमों का आयोजन जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा एवं प्रबंधन रिफ फिल्म क्लब द्वारा किया जा रहा है
जयपुर विकास प्राधिकरण एवं रिफ फिल्म क्लब की  ओर से आज सांय 7.30 बजे एम्फीथिएटर (मसाला चौक), रामनिवास बाग, जयपुर मे " जीना यहाँ.. मरना यहाँ ....- ए कराओके म्यूजिकल इवनिंग " में  संजीव जैन, मुक्ता सिंघवी, राजेंद्र प्रसाद बोहरा, पूनम शर्मा, चारिषा कुमार, भारती  शर्मा, अंशु हर्ष, सोमेंद्र हर्ष, ओम  गोस्वामी, राखी पुरोहित, संदीप मीणा, यशपाल सिंह, सुबोध मिश्रा, प्रांगल चौहान, अम्बे माथुर आदि विभिन क्षेत्रों मे  कार्य करने वाले प्रोफेशनल एक मंच पर अपनी मनमोहक गीतों की  प्रस्तुति देंगे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad